
मेष (Aries) : आज आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। नौकरी और व्यवसाय में सहयोग से सफलता प्राप्त करेंगे। मन को शांत तथा प्रसन्न रखें। खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की भी जरुरत है। मन में विचारों की प्रधानता रहेगी।
वृषभ (Taurus) : आज निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा लेकिन साथ ही खर्चों में भी इजाफा होगा। घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए तोल-मोल कर ही बोलें। आज के दिन कुछ नया जज़्बा जागेगा। आपके अंदर का हौसला बढेगा। आपके अंदर ईमानदार और जिंदादिल प्यार में जादू करने की ताकत है। अपने परिवार के सदस्यों की भावनाओं को आहत करने से बचने के लिए अपने गुस्से पर काबू रखिए।
मिथुन (Gemini) : आज का दिन भावनात्मक रहेगा। आपको अपने अंतरतम की भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने की स्थति भी आ सकती है। घरेलू काम थका देने वाला होगा। नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। आज दिन की शुरुआत खराब हो सकती है, लेकिन शाम होते-होते सब सुधर जाएगा। जीवनसाथी के साथ मधुर रिश्ते बनेगे। दोस्तो के साथ अनबन होने का योग हैं। वाणी पर संयम रखें।
कर्क (Cancer) : आज के दिन की सफलता के लिए किसी जरूरतमंद को उसकी आवश्यकता अनुसार दान करे, लाभ मिलेगा। आज आपको कामकाज में धनलाभ होगा। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। घर-परिवार में किसी से अनबन हो सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो रोमांचक हों और आपको सुकून दें। किसी ऐसे नए उद्योग से जुड़ने से बचें जिसमें कई भगीदार हों।

सिंह (Leo) : आज का दिन आपके लिए कई तरह से फायदेमंद होगा। क्योंकि आप अपने संबंधित ज्ञान को और विस्तार देने के लिए तत्पर होगे। हालांकि इस दिशा में आपको और परिश्रम करने की जरूरत होगी। आज आप जल्दबाजी न करें, हर कार्य अपनी गति से अपने समय से ही संपन्न होगा। परिवार की शांति अचानक आयी समस्याओं की वजह से भंग हो सकती है।
कन्या (Virgo): आज आप सभी परेशानियों और चिंताओं को पीछे छोड़ कर अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करना चाहेंगे। आज आपका काम किसी ऐसी दिशा में जाता हुआ प्रतीत होगा जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं।
तुला (Libra) : आज का दिन आपके जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आएगा। किसी पुराने प्रोजेक्ट या काम को शुरु करने के लिए समय शुभ है। आपके व्यवहार में आक्रामकता नजर आ सकती है। वैवाहिक जीवन में आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। धन लाभ होगा। आज के दिन मनोरंजन और आमोद-प्रमोद में आप डुबे रहेंगे। किसी कीमती वस्तु की खरीददारी हो सकती है। घरेलू समस्याओं का निराकरण होगा।
वृश्चिक (Scorpio) : आज आपके परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित रहेगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों को करने के बजाय मौज मस्ती में दिन को व्यतीत करेंगे। उपहार व सम्मान का योग है। भविष्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, नकारात्मक विचारों को दिल से निकाल दें। स्वास्थ्य व प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहे यात्राओं से व्यवसाय के नए मौके मिलेंगे।
धनु (Sagittarius) : आज भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। आज पारिवारिक समस्याओं से मन विचलित हो सकता है। संतान की असफलता आपको परेशान कर सकती है। पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे आज वह दूर हो सकते हैं।

मकर (Capricorn) : आज आपके मन में क्रोध और आवेश की भावना रहने से आप लोगों के साथ व्यवहार संभलकर करें। आरोग्य के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। मन में व्यग्रता रहेगी। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करें कामयाबी अवश्य मिलेगी। एक के बाद एक समस्या के कारण आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। इसका उपाय यह है कि आप एक-एक करके ही समस्याओं को सुलझाएं।
कुंभ (Aquarius) : आज परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। नौकरी और व्यावसायिक कार्यों में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। प्रेम सम्बंधो में मधुरता आ सकती है। मन में तरह-तरह के विचार आ सकते हैं। प्रेम सम्बंधो को लेकर बात आगे बढ़ सकती है। प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। सृजन व निर्माण की दिशा में सफलता प्राप्त करेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। ईश्वर में आस्था बढ़ेगी।
मीन (Pisces) : आज के दिन आपको सुख-समृद्धि, कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी। परिवार और जीवन साथी का सहयोग सब मिलने के आसार हैं। हालांकि विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य हासिल करने में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज आप किसी खास कार्य के लिए बाहर जा सकते हैं।





