मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ : आज अगर आपके सामने अच्छी अवधि के लिए भी कोई प्रस्ताव आता है तो भी आप उसे स्वीकार कर सकते हैं। किसी निजी मामले में दूसरे की सलाह लेने में कोई बुराई महसूस नहीं होगी। यदि कोई गुमराह हो रहा है, तो आप उस पर नजर रख सकते हैं।
वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो : आज कुछ भी हो अपने कार्यालय व सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा करने से बचें। आप बस अपने गुस्से पर काबू रखें और परेशानी से बचें। आपके कार्य की सराहना होगी। कई दिनों से रुके कार्य आज पूर्ण हो सकते है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। विदेशी संस्थान से छात्रवृत्ति या प्रवेश संबंधी खबर की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिलेगी।
मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह : आज किसी पुराने दोस्त से संपर्क साधने की कोशिश कर सकते हैं। आज आप अपनी वर्त्तमान समस्या को सुलझाने के लिए कोई संतोषजनक समाधान खोजने पडेगें। नव ऊर्जा का संचार होगा। प्रयास सफल होगा। कारोबार की दिशा प्रगति है। कुछ मानसिक चिंता बनेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। कारोबार में सामान्यता रहेगी। सामाजिक दायित्व का निर्वाह होगा। स्वास्थ्य में लाभ होगा।
कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो : आज आपकी आमदनी बढ़ने के आसार हैं। कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। धार्मिक काम और दैवीय दर्शन के लाभ मिलेंगे। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। आज के दिन आप खुद पर भरोसा रख सकते हैं और किसी भी काम में आगे बढ़ सकते हैं। पत्नी का सहयोग मिलेगा। तन और मन का आरोग्य अच्छा रहेगा।
सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे : आज कोई भी फैसला हड़बड़ाहट में न लें। आप आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको भाई-बहनों के द्वारा मदद मिलेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आपका विनम्र स्वभाव दूसरों को आकर्षित करेगा। कार्य में असफलता मन में असंतोष तथा निराशा जगाएगी।
कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो : आपके तारे आज आपको असाधारण शक्ति देंगे। लम्बे समय से अटके मुआवजे और कर्ज आदि आखिरकार आपको मिल जाएंगे। आज का दिन थोड़ा उबाऊ सकता है, इसलिए कोई रचनात्मक कार्य करके दिन को रोचक बना सकते हैं। अवांछित यात्राएँ थकाऊ साबित होंगी और बेचैनी का कारण बन सकती हैं। नया प्रेम संबंध भी आज शुरू हो सकता है।
तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते : आज आपकी जिंदगी में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार हैं। ऐसी जानकारी जाहिर न करें, जो व्यक्तिगत और गोपनीय हो। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। काम पर लोगों के साथ मेलजोल में समझ और धैर्य से सावधानी बरतें।
वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू : आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। विरोधी व प्रतिद्वंदी नरम पड़ेंगे। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। मित्रों से सहयोग लेना पड़ सकता है। किसी महिला के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। मन अशांत रहेगा आपके मन की दुविधापूर्ण स्थिति से आप असंतुष्ट रहेंगे।
धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे : आज का दिन आपके लिए निवेश करने के लिए अच्छा साबित हो सकता है। कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा और बेचैन बना सकते हैं। आज आपको कही से किसी नौकरी का ऑफर मिलेगा, किसी को पैसे उधार ना दे। भावुकता पर नियंत्रण रखें।
मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी : आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। आज संतान का प्रति दुखी हो सकते है, आज विद्यार्थियों को किसी बात की उल्जन हो सकती है। परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य से कुछ अनबन हो सकती है।
कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा : आज आप अपनी भावनाओं पर काबू रखने में दिक्कत महसूस करेंगे। आपका अजीब रवैया लोगों को भ्रमित करेगा और इसलिए आप मे झुंझलाहट भी पैदा करेगा। जीवनसाथी जिंदगी में बदलाव लाने में मदद करेगा। जल्दबाजी में कोई काम न करें। आप विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। लोगों से संपर्क साधने की कोशिश करेंगे।
मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची : आज पारिवारिक असयोग से मन व्यथित हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन की संभावना बन रही है। व्यक्ति विशेष से धन लाभ की संभावना है। मध्याह्न के बाद आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। नए कार्य का प्रारंभ न करने का साहस आज न कीजिएगा।