अगर आपकी राशी है ये तो हो सकती है धन की वर्षा, जानिए!

मेष (Aries)  :  आज  प्रेम सम्बंधो में स्थिरता आ सकती है। अगर कोई नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे है तो समय अच्छा है। खुशी तथा उत्साह की भावना आपके मन में रहेगी। आत्मविश्लेषण एवं सांसारिक बातों के लिये अपने मन को अनुशासन देने सें आपको तनाव या चिंता से बाहर आने में मदद मिलेगी।

वृषभ (Taurus) : आज वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। मित्रों से सुख मिलेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति अनुकूल बनी रहेगी, आप अत्यधिक मेहनती है और आपको आपकी मेहनत का पूरा फल भी प्राप्त होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। सकारात्मक विचारों के जरिए समस्याओं से निजात पायी जा सकती है। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए आज शुभ दिन है।

मिथुन (Gemini)  : आज आपको कोई जरूरी काम अधर में ही छोड़ना पड़ सकता है, ऐसे हालात में धैर्य और होशियारी से काम लें। बातों को दिल पर लेने की बजाय उनमे छुपी शिक्षा ग्रहण करें। अकेलापन खत्म होगा और रिश्तों में मजबूती आएगी। आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। क्रोध न करें और मन को शांत रखें।

कर्क (Cancer)  :

आपके दिन की की शुरुआत अच्छी खबर के साथ होगी। राजकाज में परेशानी हो सकती है। गुप्त शत्रु से सचेत रहें। संतान से मतभेद रहेंगे। धैर्य रखने की जरूरत है तथा ईश्वर के प्रति आस्था भाव रखने से सब कुछ ठीक हो सकता है I दूसरों को राजी करने की आपकी प्रतिभा आपको काफी फायदा पहुँचाएगी।

सिंह (Leo)  : आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। आज अपनी आमदनी को और अच्छा बनाने के लिए प्रयासरत होगे। इस दिशा में आपको अच्छी कामयाबी होगी। आप देखेंगे कि आपके द्वारा लिए गए निर्णय कामयाब हो रहे हैं। जिससे आपकी प्रसन्नता बढ़ी हुई होगी।

कन्या (Virgo)  : गणेशजी कहते हैं आज के दिन आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आज आप प्रत्येक कार्य दृढ़ निर्णय शक्ति से करेंगे। फिर भी क्रोध की भावना अधिक रह सकती है, इसलिए मन शांत रखिएगा। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। परिवारजनों का सहयोग अच्छा मिलेगा। आपको अनावश्यक भाग दौड़ और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला (Libra)  :  आज आप सामान्य दैनिक कार्यों को भुलाकर आनंद-प्रमोद में खोए रह सकते हैं। किसी पर्यटन स्थल पर जाने से मन अतिप्रसन्न होगा। वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपके लिए कोई रिश्ता आ सकता है। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिल सकता है। कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं। शाम तक पैसे की स्थिती में सुधार आएगा।

वृश्चिक (Scorpio):  आपको आज सावधान रहने की जरूरत है। आप अपने प्रिय के रवैये के प्रति काफी संवेदनशील रहेंगे। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना में वृद्धि होगी हो सकता है। आज आपको हल्के दर्द की शिकायत हो सकती है इसलिए यह अच्छा समय है जब आप बाहर जाकर ताजी हवा और व्यायाम का लाभ उठा सकते हैं।

धनु (Sagittarius)  :  आज टेंशन कम से कम लें। व्यापारी वर्ग पैसो के लेन-देन के प्रति सतर्क रहें और दूर की यात्रा करने से बचें। मन में हताशा की भावना आ जाने से मन अस्वस्थ रहेगा। अपने जीवन में नकारात्मकता लाने वाले लोगों से दूर रहें। व्यापार के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा की वजह से मानसिक तनाव आ सकता है।

मकर (Capricorn)  :  आज भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। साझेदारी से लाभ होगा। अपने दोस्तों और परिवार के सहयोग के चलते आप नए आत्मविश्वास और रोमांच से भरपूर रहेंगे। स्वास्थ्य संभालकर चलिएगा। दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे।

कुंभ (Aquarius) :  आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें। सकारात्मक रहें, परेशानी जल्दी दूर हो जाएगी। तांबे की कोई वस्तु खरीदना लाभदायक रहेगा। अपनी बोली में मधुरता रखें और दिमाग को शांत रखें। आज के दिन आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। सहयोगियों की समस्या को धैर्य से निपटाने का प्रयास करे।

मीन (Pisces)  : आज  दूसरों की सफलता देख अपने अंदर हीनता न आने दें, समय का पूर्ण उपयोग करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का मधुर सहयोग मिल सकता है। धनागम के नए स्रोत बनेंगे, अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों को समयानुकूल पूर्ण करने में सक्षम होंगे। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएंगे। आज आप खुद को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर महसूस करेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here