
मेष : आज दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की आपकी क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएँ बिगड़ सकती हैं। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीजें खरीदना आसान होगा। परिवार और बच्चों के साथ बिताया समय आपको फिर ऊर्जा से लबरेज कर देगा।
वृषभ : आज आय-व्यय बराबर होने के कारण आर्थिक योग मध्यम रहेगा। आज का दिन आनंद और लाभप्रद रहेगा। व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में लाभ के योग बन रहे है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। शारीरिक सुख प्राप्त होगा। लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें, सफलता मिलेगी। परिजनो व मित्रों का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, मांगलिक एव सांस्कृतिक आयोजनों में सम्मलित होंगे।

मिथुन : आज अपनी मानसिक शांति भंग न होने दें। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। अपनो से ही पीडा मिल सकती है। विरोधी परास्त होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
कर्क : आज आपको कोई सकारात्मक समाचार मिल सकता है। अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये तैयार रहें। आपको किसी प्रकार के बदलाव करने पड़ सकते है लेकिन ये बदलाव आपके लिये सही निर्णय साबित होगा। वित्तीय कार्य निपटाना और नए निवेश से आपको लाभ हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। राजकीय कार्यों में लाभ होगा। व्यवहार-कुशलता से समस्या का समाधान होगा।
सिंह : आपको परिवार से पूर्ण सहयोग मिलेगा। विरोधी शांत होंगे। धन का लाभ होगा। आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है। आज आपकी गर्व गृहपयोगी चीजों में वृध्दि होगी। धन यश कीर्ति में वृद्धि होगी व्यक्ति विशेष का साथ मिलेगा। धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या : आज आप नौकरी व व्यवसायिक कार्यों में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। आज कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थिति रहेंगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती है। विरोधियों पर विजय की अनुभूति के साक्षी बनेंगे। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ सकता है।
तुला : आज आलस्य को त्यागकर कार्यों को समय पर करने से सफलता प्राप्त होगी। सोच-समझकर व्यय करें। आज स्वजनों और स्नेहीजनों के साथ मतभेद खड़े हों सकते है, परिणामस्वरूप घर में विरोध का वातावरण उपस्थित होगा। अपने काम के लिए दूसरों पर दबाव न डालें। दूसरे लोगों की इच्छाओं और दिलचस्पियों पर भी गौर करें, इससे आपको दिली खुशी हासिल होगी। यात्रा संभव है।
वृश्चिक: आज के दिन अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियाँ में जाएगा। अपनी खुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को भी बेहतर करेगा। जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन बीतेगा। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आएंगे। अपने रवैये में बदलाव लायें फिर बेहतर नतीजे मिलेंगे। विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा।

धनु : आज अपने जरूरी सामान को संभाल कर रखें। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। आज आपका जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति असंवेदनशील हो सकता है। पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज वह दूर हो सकते हैं। झुंझलाहट से बचने के लिए शांतचित्त रहें।
मकर : आज किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें और क्रोध एवं आवेश में वृद्धि न आए इसका ध्यान रखें। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। जरूरत से ज्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफी वक़्त देंगे।
कुंभ : मित्रों से आज आप को लाभ होगा और उनके पीछे धन खर्च भी होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे कुछ मतभेद भी होंगे लेकिन आपस में निपटा लेंगे। आज आपकी बड़े ही रुचिपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। किसी सहकर्मी से आत्मीयता बढ़ने के भी योग हैं। व्यवसाय के क्षेत्र में यात्रा आपके लिए बहुत लाभदायक साबित होगी।
मीन : आज आने वाले खर्चों के प्रबंध को लेकर आपको मिल जुलकर आगे बढने का प्लान बनाना होगा। आज आपका समय बहुत अच्छा चल रहा है। आज आपके दुश्मन शांत रहेंगे। संपत्ति को लेकर बड़े सौदे हो सकते हैं। आज आपको रोममर्रा के काम से फायदा मिल सकता है। परिवर्तन से लाभ होगा। रूके हुए काम समय से पूरे होंगे।





