मेष (Aries) : आज का दिन आपको कुछ कर दिखाने का मौका दे रहा है। यदि आप अपने सपनों को पूरा करना चाहें तो उसके लिए भी अनुकूलसमय है। अपने काम पर ध्यान दें। करियर करवट ले सकता है। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यापार में विस्तार होगा।
वृषभ (Taurus) : आज छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें। रोजगार के अवसर विकसित होंगे। साझेदारी में लाभ होगा। मेहमानों आएंगे। आज आपको यह सावधानी बरतने की आवश्यकता है की आप कहां और कैसे पूंजी निवेश कर रहे हैं।
मिथुन (Gemini) : आज शत्रु से राहत मिलेगी। पिछले कुछ समय से चला आ रहा झंझट खत्म होने की संभावना है। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आप कुछ अच्छी योजनाएं बनाएंगे जिनसे आने वाले दिनों में आपको फायदा होने के योग हैं। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे। धनलाभ के आसार बन रहे हैं।
कर्क (Cancer) : आज लक्ष्य प्राप्ति के लिए किसी से सिफारिश करवानी पड़ सकती है। आत्मविश्वास से कार्य सिद्ध होंगे। आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक सिद्ध होंगी। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। वस्त्राभूषण हेतु खर्च होगा। आपका तेज काम आपको प्रेरित करेगा। सफलता हासिल करने के लिए समय के साथ अपने विचारों में बदलाव लाएँ।
सिंह (Leo) : आज सब आपकी समझ और शिष्टता से प्रभावित होंगे। खूब प्रशंसा मिलेगी। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएं जो आपके हालात और जरूरतों को समझते हैं। आज आप नवीन कार्य आरंभ कर सकते हैं। पूरी मेहनत से कार्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। वहीं अनावश्यक कार्यों पर खर्च बढ़ने की संभावना है।
कन्या (Virgo) : आज काम के सिलसिले में आपकी किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। आज आप नए कार्य प्रारंभ कर सकते हैं जिसमें अपनों का साथ आपका मनोबल और अधिक बढ़ाएगा | आज पूंजी निवेश के लिए दिन अच्छा है परंतु आज किसी को उधार ना दें।
तुला (Libra) : आज पूर्व निर्धारित कार्यों में सफल रहेंगे। भविष्य की चिंता सताएगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यवसायिक मंदी रहेगी। पूंजी निवेश होगा। आपकी समस्याएँ आज आपके मानसिक सुख को नष्ट कर सकती हैं। पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज वह दूर हो सकते हैं। आज का दिन अच्छा बीतेगा, बशर्ते आप तनाव से दूर रहें।
वृश्चिक (Scorpio) : आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रगति निश्चित है। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केंद्र होंगे। आपकी जीवनशैली ठीक रहेगी। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिताएँ।
धनु (Sagittarius) : आज के दिन कार्यालय का माहौल बढ़िया बना रहेगा। आज आपको उपहार और सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। दिन के कामों को सेहत बाधित कर सकती है। परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे और घर में शांति बनी रहेगी। आत्मविश्वास व मान-सम्मान बढ़ेगा।
मकर (Capricorn) : आज बाहर खाने-पीने से तबीयत खराब हो सकती है। मन कुछ अधिक ही व्यग्र हो सकता है। बहन का स्नेह आपको प्रोत्साहन देगा। लेकिन छोटी-मोटी बातों पर आपा खोने से बचें, क्योंकि इससे आपके हितों को नुकसान पहुँचेगा। जिन्दगी की हकीकत का सामना करने के लिए आपको अपने प्रिय को कम-से-कम कुछ वक़्त के लिए भूलना पड़ेगा।
कुंभ (Aquarius) : आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुंचाएंगे। संयम को आज के दिन का मंत्र बनाने की गणेशजी सलाह देते हैं क्योंकि स्वभाव की उग्रता किसी के साथ मनमुटाव करा सकती है। हितशत्रु विघ्न उपस्थित कर सकते हैं। हालात को काबू में रखने के लिए अपने भाई की मदद लें।
मीन (Pisces) : आज मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। पुराने परिचित लोगों से मुलाकात होगी। जिम्मेदारियों का बोझ ज्यादा रहेगा। लोगों की पुरानी समस्याओं के समाधान होने के आसार नजर आ रहे है। व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़कर अपना समय बर्बाद न करें। आपकी पुरानी परेशानियों का आज कोई समाधान मिल सकता है।