Homeअध्यात्मअगर आपकी राशी है ये तो आज आपको मिलने वाला है शुभ...

अगर आपकी राशी है ये तो आज आपको मिलने वाला है शुभ समाचार, जानिए!

मेष (Aries) :आज  धार्मिक कार्यो का आयोजन या धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। आयात-निर्यात के कारोबार में बड़ा लाभ संभव है। समान विचारधारा वाले लोगों के साथ काम करना आसान रहेगा। दूसरों की गलती अपने पर आ सकती है। आज का दिन आपके लिए सुखमय रहेगा।

वृषभ (Taurus):आज दिन की शुरुआत से ही ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। भाग्यवृद्धि के अवसर आएंगे। तेजी से बदलते हुए विचार आपको उलझन में डाल देंगे। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। मित्रों सगे- संबंधियों और पड़ोसियों के साथ सम्बंध सौहाद्रपूर्ण रहेंगे और आर्थिक दृष्टि से गणेशजी की कृपा से आपको लाभ होने का योग है। स्वास्थ्य संबंधी परेशनियों से छुटकारा मिलेगा।

मिथुन (Gemini)  :आज शरीर में स्फूर्ति ज्यादा रहने वाले के कारण कार्य करने का उत्साह अधिक रहेगा। आज लोग आपको विश्वास भरी निगाहों से देखेंगे। आज आपको संभलकर रहना होगा। आज आपका मित्रों के पीछे खर्च होने की संभावना है। आज के दिन आपको थोडी बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क (Cancer)  :आज आपको परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में सफलता से खुशी मिल सकती है। अगर आप तुरन्त परिणाम चाहेंगे तो निराशा आपको घेर सकती है। स्वजनों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो सकता है। मित्रों के साथ घूमने-फिरने, खान-पान एवं मनोरंजन में आनंदपूर्वक दिन बीत जाएगा।

सिंह (Leo)  :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके मन से चिंता का भार हल्का हो जाएगा और आप मानसिक रूप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। साथ में शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदित रहेगा। विशेषकर भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता का अनुभव करेंगे। छोटे से प्रवास की भी संभावना है।

कन्या (Virgo) :आज आपको आसपास और साथ के लोगों से मदद मिलेगी। सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। घर में चहल-पहल रहेगी। कोई सुधार या मरम्मत का काम भी हो सकता है। मकान बदलना चाहते हैं, तो उस पर भी विचार हो सकता है। संतान की तरक्की होगी। माता-पिता से संबंधों में सुधार हो सकता हैं। आप कोई भी नया फैसला लेने से बचें। मानसिक तनाव ज्यादा हो सकता है। किसी भी सूचना पर आंख बंद करके विश्वास न करें।

तुला (Libra):आज  किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। नई योजना बनेगी। यात्रा करना फायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। कोई नया कार्य शुरू होने के योग है। कुछ कार्यो को लेकर मन चिन्ताग्रस्त रह सकता है।

वृश्चिक (Scorpio)  : आज  आपको परिवार से जुडी कई जिम्मेदारियां निभानी हैं और आप ऐसा बहुत अच्छे से करेंगे। आज आप योजनाओं का भली-भांति अध्ययन करेंगे। आपकी गैरहाजिरी में सभी काम ठीक से चलते रहेंगे सफलता से ना केवल आप अपने लक्ष्यों को पूरा कर पाएंगे बल्कि कैरियर में भी वृद्धी होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

धनु (Sagittarius)  : आज आपको सच बोलने से कार्य में सफलता मिलेगी अधिकारी कार्यशैली से प्रसन्न होंगे। वैवाहिक चर्चा में सफलता मिलने से उत्साहित रहेंगे। मुहब्बत का सफर प्यारा, मगर छोटा होगा। आपकी संप्रेषण की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। परिश्रम द्वारा आर्थिक क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। भाई बंधुओं की नौकरी व्यवसाय शिक्षा आदि की चिंता का समाधान हो सकता है आपकी कार्यकुशलता और स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।

मकर (Capricorn)  : आज अपने तनाव को मनोरंजन से दूर करें। आप किसी परेशान करने वाली समस्या के बारे में लगातार सोचते रहेंगे। भावुकता में गलत निर्णय लेने से बचें चुनौतियों से घबराने की बजाए उनका मुकाबला करें। धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी। यात्रा संभव है।

कुंभ (Aquarius :आज घरेलू रख-रखाव में दिन बीतेगा। मेहमान व्यस्तता बढ़ाएंगे। आज कोई नई राह पकड़ लें, तो आपका करियर भी आगे बढ़ सकता है। यदि आप अपने काम में मन लगाएं और कुछ देर खामोश रहें, तो आपके लिए लोगों का नजरिया बदल सकता है। व्यक्तिगत कार्य अधूरे रहेंगे। निकट संबंधी के घर की यात्रा होगी। आज अगर आप व्यापार में निवश कर रहे है तो वह आपके लिए शुभ होगा। ।

मीन (Pisces)  : आज जरा सी भूल-चूक से आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में निजता का ध्यान रखना भी आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular