Homeअजब गजबक्या आप जानते है सिगरेट से ज्यादा हानिकारक होता है अगरबत्ती का...

क्या आप जानते है सिगरेट से ज्यादा हानिकारक होता है अगरबत्ती का धुंआ!

अक्सर आपने सबको यह कहते हुए तो सुना ही होगा कि सिगरेट का धुआं स्वास्थ के लिए बेहद हानिकारक होता है और इससे अनेकों प्रकार की बीमारियों का खतरा भी बना रहता है. लेकिन क्या कभी सोचा है कि सिगरेट से भी ज्यादा खतरनाक धुआं अगरबती का हो सकता है. जी हाँ ये एक दम सच है जिसके बारे में शायद बहुत कम ही लोग जानते होंगे, तो चलिए जानते हैं अगरबत्ती का धुआं किस प्रकार हानिकारक होता है.

आपको जानकर हैरानी होगी कि अगरबत्ती का धुँआ सिगरेट के धुएं से भी ज्यादा हानिकारक होता है। एक चीनी शोध के अनुसार जब अगरबत्ती को जलाया जाता है तो उसके धुएं के साथ बारीक़ कण निकलते हैं, जो आस-पास की हवा में घुल-मिल जाते हैं। ये जहरीले कण सांस के द्वारा शरीर के अन्दर पहुंचकर बहुत नुकसान पहुंचाते हैं। शोध में पता चला है कि किसी भी सुगन्धित अगरबत्ती में तीन तरह के ज़हरीले तत्व पाए जाते हैं, जिनसे कैंसर होने का सबसे ज्यादा खतरा होता है। ये ज़हरीले तत्व बुटोजेनिक, जीनोटोक्सिन, साइटोटोक्सिन हैं।

इसी वजह से अगरबत्ती से निकलने वाले ज़हरीले धुएं से शरीर में स्थित जीन का रूप बदल जाता है, जो कैंसर और फेफड़ों से जुड़ी बिमारियों का प्रथम चरण होता है। अगरबत्ती के धुएं को जब हम सांस के द्वारा अन्दर लेते हैं तो यह हमारे फेफड़ों में पहुंचकर फेफड़ों में जलन, उत्तेजना और रिएक्शन उत्पन्न करता है।

 

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments