Homeअंतर्राष्‍ट्रीयताइवान में भूकंप के जोरदार झटके, देखते ही देखते झुक गया...

ताइवान में भूकंप के जोरदार झटके, देखते ही देखते झुक गया 10 मंजिला होटल!

 

ताइवान से एक बड़ी खबर सामने आई है. बीते मंगलवार की आधी रात को ताइवान में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए. इस भूकंप में कई इमारतों के गिरने की आशंका जताई जा रही है. सूत्रों की मानें तो भूकंप की तीव्रता लगभग  6.4 मैग्नीट्यूड थी.
भूकंप से ताइवान के एक बहुमंजिला होटल की इमारत तिरछी हो गई. स्थानीय सूत्रों की मानें तो रात के 11 बजकर 50 मिनट पर भूकंप महसूस किया गया. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप का केंद्र ताइवान के समुद्र तटीय शहर हुआलीन से 20 किमी पूर्वोत्तर में था.
समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक भूकंप के झटके के बाद इस शहर का बहुमंजिला होटल तिरछा हो गया. ताइवान की नेशनल फायर एजेंसी के मुताबिक इस होटल में करीब 30 लोग फंसे हुए हैं.

 

सूत्रों ने बताया कि घायलों को बचाने का काम जारी है. पिछले कुछ दिनों से इस देश में भूकंप के कई झटके आ चुके हैं. रविवार को भी इस देश में केवल दो घंटे के भीतर भूकंप के पांच झटके महसूस किये गए थे.

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments