मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत केदारपुरी पुनर्निर्माण, एक्सपीडिशन-2018 का फ्लैग ऑफ आगामी 09 फरवरी, 2018 को करेंगे। इस सम्बंध में सोमवार को मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सचिवालय में तैयारी बैठक की। बता दे कि 51 सदस्यीय इस अभियान दल में विभिन्न क्षेत्रों के जानेमाने लोग रहेंगे। जिसमें उत्तराखण्ड मूल के रहने वाले प्रशासन, इंजीनियरिंग, जियोलॉजी विज्ञान, पर्यावरण, मीडिया सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होंगे।
बताते चले कि अभियान का मकसद पुनर्निर्माण कार्यों का मौके पर जाकर जायजा लेना है। विशेषज्ञों द्वारा दिये गए सुझाव के आधार पर वर्तमान में तेजी से चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों में सुधार व परिवर्तन की जरूरत होगी, तो किया जाएगा। दल 09 फरवरी, 2018 की शाम को सीतापुर पहुंचेगा। 10 फरवरी को सोनप्रयाग से गौरीकुंड पहुंचने के बाद केदारनाथ की ट्रेकिंग करेगा। इसके बाद 11 फरवरी, 2018 को मुख्यमंत्री केदारपुरी में निर्माण स्थलों का भ्रमण करेंगे। प्रधानमंत्री द्वारा किये गए पांचों परियोजनाओं के निर्माण कार्यों को देखेंगे।