Homeअध्यात्मइन राशियों के लिए फ़रवरी का महिना रहेगा बेहद शुभ, जानिए!

इन राशियों के लिए फ़रवरी का महिना रहेगा बेहद शुभ, जानिए!

जानें, किन राशियों के लिए सौगात लेकर आया है फरवरी का महीना, और किन राशियों पर पड़ेगा भारी ….

 मेष राशि – मेष राशि के लिए ये महीना शुभ संकेत लेकर आया है इस माह में आपकी जो कोई भी कार्य योजना है वह सफल हो सकती है. आप जिस किसी कार्य में कार्यरत हैं उस काम को बढ़ाने का प्रयास करें क्योंकि करियर के दृष्टि से यह माह आपके लिए काफी अच्छा है. गाड़ी, घर इत्यादि के लिए अच्छा नहीं है. शत्रु पक्ष आपका कमजोर होगा.  दांपत्य जीवन को लेकर स्थितियां तनावपूर्ण हो सकती हैं तथा स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है.
 वृषभ राशि –  इस महीने अपने कार्य पूर्ण करने के लिए दूसरों पर बिल्कुल विश्वास न करे . साथ ही ये महीना नए संबंधों की शुरूआत के लिए भी खास रहेगा . भावनात्मक रूप से आप मजबूत और सक्षम रहेंगे. तारीख 16 और 17 के दौरान सूर्य का गोचर उत्तम फलदायक रहेगा. आर्थिक रूप से अवरुद्ध कार्य पूरे करेंगे. समय आपके पक्ष में रहेगा.
 मिथुन राशि – मिथुन राशि वालों के लिए महीने की शुरुआत में धनलाभ की संभावना भी प्रबल है. आपके कार्यों का फल मिलने की संभावना है. अच्छी ख़बर यह है कि यह महीना लोगों के लिए विवाह हेतु उत्तम समय है. अधिकांश समय आपको आलस और सुस्ती बनी रहेगी. मकान-वाहन में रिपेयरिंग पर खर्च होगा. मन में बैचेनी और अशांति का अनुभव करेंगे. कोर्ट कचहरी के कार्यों में विघ्न आएगा.

 कर्क राशि – कर्क राशि वाले इस महीने प्रेम संबंधों में आगे ना बढ़ें तो ज्यादा अच्छा है. यदि पहले से ही प्रेम संबंध में हों तो व्यवहार में सतर्कता रखें. आपको व्यापार-धंधे में आशा के अनुरूप सफलता मिलेगी. आमदनी बढ़ेगी. आप उत्साह का अनुभव करेंगे. लक्ष्‍मीदेवी की कृपा से आमदनी में वृद्धि होगी.
 सिंह राशि – इस महीने आपको नौकरी में पदोन्नति और सफलता प्राप्त हो सकती है. अपने व्यापार के लिए लिया गया निर्णय आपको आर्थिक लाभ प्राप्त कराएगा. आपके कार्य की प्रशंसा तो होगी परंतु आर्थिक लाभ अपेक्षा के अनुसार नहीं मिलेगा. विद्यार्थी वर्ग के लिए उत्तम समय है.  कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होगा.
कन्या राशि – इस महीने आपको पैसा कमाने का पूरा मौका मिलेगा. साथ ही आप व्यापार-धंधे में व्यस्त रहेंगे और व्यवसाय में लाभ भी प्राप्त करेंगे.  सभी कार्यो में सफलता मिलेगी . ऑफिस और व्यवसाय में कामकाज का दबाव रहेगा. हो सकता है आपकी कोई निजी बात सार्वजनिक हो जाए.  शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार आएगा.

तुला राशि – इस महीने काम का खूब दबाव रहेगा तो भी काम आप पर हावी नहीं होगा. आर्थिक मोर्चे पर मध्यम चरण होने से खर्च को नियंत्रण में रखकर आप आर्थिक जवाबदारियों को संतुलित कर सकेंगे. कार्य स्थल पर आपके विचारों का सम्मान होगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. जीवन की मुश्किलों का आप दृढ़ता से सामना करेंगे. किसी परिवारजन और मित्र के विषय में शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. किसी संपत्ति की खरीद-बेच में लाभ प्राप्त हो सकता है.

वृश्चिक राशि -इस महीने आप  बीमा, शेयर तथा बैंक के कार्यों में व्यस्त रहेंगे. आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे. आप जल्दी से निर्णय लेकर प्रत्येक कार्य पूर्ण करेंगे. विद्वानों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मुलाकात होगी. आपमें नयी ऊर्जा और जोश का संचार होता हुआ महसूस होगा. इस ऊर्जा को सही दिशा में लगाएंगे तो बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं. स्वास्थ्य में विशेषकर आपको बिजली का झटका, खून से संबंधित बीमारियां, आकस्मिक चोट या आंखों में जलन की समस्या का सामना करना पड़ेगा.

 धनु राशि -इस समय दूसरों के भरोसे रहकर किए गए आर्थिक लेनदेन में कोई बड़ी आर्थिक हानि न हो जाए, इसका ध्यान रखें. संपत्ति के विवाद में परिस्थिति आपके पक्ष में रहेगी. दान-पुण्य के कार्यों में आप व्यस्त रहेंगे. आपकी मेहनत और प्रयास से प्रत्येक अवरुद्ध कार्य पूरा होगा. अचानक धन प्राप्ति अथवा धन हानि का योग है परंतु उसका आधार आपके जन्म के ग्रह रहेंगे.
 
मकर राशि – इस महीने आपको प्रोफेशनल क्षेत्रों में लाभ होगा परंतु इस समय अचानक आपकी जवाबदारी अथवा कामकाज में अप्रत्याशित फेरबदल हो सकता है जिसके शुभ अथवा अशुभ किसी भी प्रकार का रहने की संभावना है. उत्तरार्ध में आप परिवार के साथ शांति से समय बिता सकेंगे. स्थायी या अस्थायी संपत्ति के क्रय-विक्रय का कामकाज सफलता से पूर्ण कर सकेंगे और उसमें आपको उत्तम लाभ प्राप्त हो सकता है.
कुंभ राशि – इस महीने के प्रारंभिक चरण में धार्मिक कार्य से आपको लाभ मिल सकता है . महीने के अंत में सूर्य कुंभ राशि में गोचर करेगा जिससे आपके स्वभाव में अहं भाव की वृद्धि होगी तथा सत्ता प्राप्त करने की इच्छा प्रबल होगी. आपमें शिष्टाचार पालन और नियमितता आएगी और थोड़ा स्वतंत्र होकर विचार कर सकेंगे.

मीन राशि – महीने के आरंभ में ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है इसलिए यदि आप उत्साह और आवेश को सृजनात्मक दिशा में मोड़ देंगे तो आपका काम हो जाएगा.आप वास्तव में बढ़िया शुरुआत करना चाहते हैं यह बढ़िया बात है. इसके साथ स्वयं पर नियंत्रण करके धैर्य से काम लेना पड़ेगा.

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular