
अगर आप लगातार अपनी भूलने की आदत से परेशान हो चुके हैं. छोटी- छोटी बात आप भूल जाते हैं तो इसके लिए परेशान न हो बल्कि कुछ मंत्रो का जाप करे. ताकि आपके दिमाग की स्थिरता बनी रहे और आपका दिमाग ढंग से कार्य करे. ‘आनीतांस्तव पूजार्थम् गृहाण परमेश्वर’। कहा जाता है कि इस मंत्र के जाप करने से आपका दिमाग तेजी से काम करने लगता है। और इस मंत्र का जाप करना भी बेहद आसान है।
मंत्र का जाप करने की शुरुआत अगर बुधवार से की जाए तो इसे शुभ माना जाता है। ज्योतिषों बताते हैं कि रोज शाम को इसका जाप करना चाहिए। जाप करते समय एक बात का जरूर ध्यान दें की मंत्र पढ़ते समय आपका जाप करते समय आपका मुख उत्तर दिशा की ओर हो। इस मंत्र का जाप रोजाना तीन बार और नियमित सात दिन तक करने से आपको इसका असर दिखाई देने लगेगा।

खर्राटों से मुक्ति : इसके साथ ही अगर आपका कोई साथी खर्राटों से परेशान है तो उसके लिए भी मंत्र बताया गया है। बुद्धि को कुशाग्र करने के अलावा खर्राटों की समस्या के लिए आप ‘ऊं कलशस्य मुखे विष्णुः कण्ठे रुद्रः समाश्रितः‘ मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो लगातर इस मंत्र का जाप करने से खर्राटे की समस्या दूर हो जाती है। हलांकि इन खर्राटों के इस मंत्र का जाप करने से पहले कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। जैसे खर्राटों की समस्या से निपटने के लिए शाम के समय में उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके सात दिनों तक लगातार तीन बार इस मंत्र का जाप करें। कुछ दिनों में आपको इसका असर दिखाई देने लगेगा।
