Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड देहरादून में कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला !

देहरादून में कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला !

 

शनिवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में जहर खाकर कृषि मंत्री के दरबार में पहुंचे प्रकाश पाण्डेय की मंगलवार को मृत्यु हो गई मृतक प्रकाश पाण्डेय काठगोदाम हल्द्वानी के रहने वाले थे प्रकाश पाण्डेय का आरोप था कि जीएसटी और नोटबंदी के कारण उनकी आर्थिक स्थिति बद से बद्दर हो गई थी. जिस कारण उनका व्यापार ठप्प गया था इस बात से आहत होकर व्यापारी प्रकाश पांडेय ने जहर खाकर मंत्री के दरबार में मीडिया के सामने अपनी बात को रखा इससे पूर्व प्रकाश पाण्डेय ने अपना एक वीडियो बनाया था. जिसमें उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तारीफ की थी और मौजूदा मुख्यमंत्री को कमजोर करार दिया था मंगलवार को 4 दिन तक जिंदगी और मौत से लड़ने के बाद प्रकाश पांडे की मृत्यु हो गई थी प्रकाश पांडे की मृत्यु के बाद कांग्रेस को एक बार फिर नोटबंदी और जीएसटी जैसे मुद्दे में संजीवनी मिल गई है. राजनीति में मुद्दा सबसे अहम होता है यही कारण है कि कांग्रेस ने प्रकाश पांडे की मृत्यु को राजनीतिक मुद्दा बनाते हुए आज कांग्रेस भवन में एकत्रित होकर गांधी पार्क पर भाजपा सरकार का पुतला फूंका. वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि अगर भाजपा सरकार इस तरह के मुद्दे को शव पर राजनीति करना कहती है तो कांग्रेस पार्टी इस तरह की ही राजनीति करती है नोटबंदी और जीएसटी से आम आदमी आज परेशान है. कांग्रेस पार्टी स्वर्गीय प्रकाश पांडे की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देगी हमने आज भाजपा सरकार का पुतला फूंका है कल पूरे प्रदेश भर में कैंडल मार्च निकालकर उनको श्रद्धांजलि देंगे.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2