Homeराज्यउत्तराखण्डब्रेक फेल होने पर सीमेंट से लदा ट्रक कई वाहनों से टकराया,...

ब्रेक फेल होने पर सीमेंट से लदा ट्रक कई वाहनों से टकराया, हादसे में दो लोगो की मौत, पांच घायल!

बड़ी खबर : ऋषिकेश के रेलवे रोड पर उस समय बड़ा हादसा हो गया, जंहा ढलान पर उतर रहे सीमेंट से लदे ट्रक के ब्रेक फेल होने पर अनियंत्रित ट्रक कई वाहनों से टकरा गया, जिसमे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था के बीच में फंसे वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

हीरालाल मार्ग पर शांति नगर तिराहे के समीप ढलान पर उतर रहे एक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। अनियंत्रित ट्रक अपने आगे चल रही एक सूमो, एक अल्टो कार व एक स्कूटी को रौंदता हुआ एक अन्य ट्रक से जा टकराया। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। प्रातः करीब 10:00 बजे यह हादसा हुआ। रेलवे रोड से ढलान पर उतर रहे सीमेंट से लदे ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। अनियंत्रित ट्रक ने अपने आगे चल रही सूमो कार व अल्टो कार सहित एक स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसके बाद ट्रक अपने आगे चल रहे एक अन्य ट्रक से जा टकराए।

हादसा इतना भीषण था कि बीच में फंसे वाहनों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में कुंदन (25 वर्ष) निवासी शांति नगर ऋषिकेश, मूल निवासी बिहार व रामस्वरूप (58 वर्ष) पुत्र हरि सिंह रावत निवासी इंदिरा नगर ऋषिकेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राधेश्याम (40 वर्ष) पुत्र धर्मपाल निवासी सुंजडू, मुजफ्फरनगर, सतीश (40 वर्ष) पुत्र सज्जन प्रजापति निवासी भरत विहार ऋषिकेश, जुनवरी देवी (45 वर्ष) पत्नी महेंद्र सिंह निवासी नीरगड्डू तपोवन टिहरी गढ़वाल, हरिनारायण (70 वर्ष) पुत्र सुधांशु निवासी मायाकुंड ऋषिकेश, शिशुपाल (24 वर्ष) पुत्र महेंद्र निवासी नीरगड्डू टिहरी गढ़वाल को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments