Homeराज्यदिल्लीखून से लथपथ हालत में निकली बच्ची की बात सुन माँ के...

खून से लथपथ हालत में निकली बच्ची की बात सुन माँ के उड़े होश!

आजकल के समय में इंसान अपनी इंसानियत भूल गया है और जानवरों से भी बदतर बनता जा रहा है। इस दौर में लोगों को किसी का भरोसा तोड़ते वक़्त नहीं लगता वही किसी के ऊपर आसानी से भरोसा भी नहीं किया जा सकता। और कई बार तो लोगों को इस भरोसे की भारी कीमत चुकानी पड़ती है, जैसे इस मासूम बच्ची को चुकानी पड़ी। हाल ही में दिल्ली के नरेला में 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इंसानियत को शर्मसार करने वाली इस घटना को पड़ोस के एक युवक ने ही अंजाम दिया है। पीड़िता की माँ के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़िता की माँ घर का खर्च चलाने के लिए बवाना सेक्टर में स्थित एक फैक्ट्री में मशीन चलाने का काम करती है। काम के समय वह अपने तीनों बच्चों को पड़ोसी के घर पर छोड़कर चली जाती थी। क्रिसमस के दिन भी वह अपने बच्चों को पड़ोसी के घर छोड़कर फैक्ट्री गयी हुई थी। इसी दौरान पहली मंजिल पर रहने वाला 21 साल का अरजूब बच्ची को टॉफ़ी का लालच देकर अपने कमरे में ले गया। और मौका पाकर मासूम के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। खून से लथपथ हालत में मासूम बच्ची किसी तरह पड़ोसी के घर पहुँची। पड़ोस की महिला ने बच्ची की माँ को सारी बातें बताई। माँ ने जब अपनी बच्ची से पूछा तो उसनें सारी बातें अपनी माँ को बताई। पूरी घटना सुनकर माँ के होश ही उड़ गए। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular