Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में लगाया गया जनता दरबार!

जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में लगाया गया जनता दरबार!

 कुलदीप राणा, रुद्रप्रयाग:  पुराने विकास भवन में जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में फरियादियों द्वारा 53 शिकायत दर्ज कराई गई, जिनमें से 33 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों को अधिकारी गंभीरता से लें और पन्द्रह दिन के अंतर्गत निस्तारण करें। जिलाधिकारी ने मुख्यतः कहा कि अक्सर जनता दरबार में ग्रामीणों द्वारा राशन कार्ड न बनने की शिकायतें की जाती हैं। उन्होंने तीनों ब्लाॅकों में राशन कार्ड की आपूर्ति हेतु जिला पूर्ति अधिकारी को एक सप्ताह के भीतर कार्ड छपवाकर बीडीओ को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि ग्रामीणों के कार्ड बन सके। जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा बताया गया कि तीनों ब्लाॅक से लगभग छह हजार कार्ड की मांग है जिसे एक सप्ताह के भीतर पूरा कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने जिला शिक्षाधिकारी कहा कि सभी प्रधानाचार्यों गौरा देवी कन्या धन योजना हेतु आवेदन करने वाले बीपीएल कार्ड धारकों से आय प्रमाण-पत्र लिया जाना जरूरी नहीं है, यदि वह गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाला परिवार है तो वह स्वतः ही योजना के अंतर्गत आता है। इसके अलावा उन्होंने कहा इसके अलावा कई फरियादियों ने सड़क, सिंचाई नहर, पेयजल आदि की भी शिकायत की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2