Friday, February 27, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड ​बारह जनवरी से रूद्रनाथ महोत्सव का आगाज, पालिका तैयारियों में जुटी!

​बारह जनवरी से रूद्रनाथ महोत्सव का आगाज, पालिका तैयारियों में जुटी!

कुलदीप राणा, रुद्रप्रयाग: जिला मुख्यालय रूद्रप्रयाग में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले रूद्रनाथ महोत्सव का आगाज इस बार आगामी बारह जनवरी से होने जा रहा है। नगर पालिका रूद्रप्रयाग महोत्सव की तैयारियों में जुटी गई है। इस बार मेले में स्थानीय प्रतिभाओं को अधिक से अधिक स्थान दिया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष राकेश नौटियाल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि 12 जनवरी को रूद्रनाथ महोत्सव का शुभारंभ होगा और सोलह जनवरी को समापन। इस पांच दिवसीय महोत्सव में स्कूली छात्र-छात्राओं के रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ ही लोक गायक प्रीतम भरतवाण, वीरेन्द्र राजपूत, साहब सिंह रमोला व अनिल बिष्ट की सांस्कृतिक संध्याएं भी आयोजित होंगी। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को अधिक से अधिक जगह दी गई, ताकि उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतर मंच मिल सके। इसके साथ ही महिला रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता और कुश्ती प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। बताया कि प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2