Homeराज्यउत्तराखण्डनए साल के जश्न में शराब पीकर हुडदंग मचाने, स्टंट व रेश-ड्राइविंग करने...

नए साल के जश्न में शराब पीकर हुडदंग मचाने, स्टंट व रेश-ड्राइविंग करने वालो के खिलाफ होगी एफआईआर दर्ज!

नए साल के जश्न में शराब पीकर हुडदंग और स्टंट व रेश-ड्राइविंग करने वालो के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी… डीईजी पुष्पक ज्योति ने जिलो के पुलिस कप्तानो को जश्न में शराब पीकर हुडदंग और स्टंट व रेश-ड्राइविंग करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये है उन्होंने ऐसी घटनाओ को रोकने, शान्ति और कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए भारी पुलिस फ़ोर्स तैनात करने के भी आदेश दिए है।

डीईजी पुष्पक ज्योति का कहना है कि अक्सर नए साल के जश्न में युवा शराब पीकर सडकों पर हुंडदग व स्टंट बाइकर्स द्वारा स्टंट व रेश-ड्राइविंग की जाती है, उन्होंने सभी जिलो के पुलिस अधिकारीयों को शहर के मुख्य चोराहो पर समुचित पुलिस बल तैनात करने के साथ ही हुडदंग मचाने वालो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिये गये।

डीईजी पुष्पक ज्योति ने राजधानी देहरादून में घंटाघर, विकासनगर,प्रेमनगर,मसूरी,धनौटी,ऋषिकेश, जनपद पौडी में कोटद्नार,श्रीनगर,लक्ष्मणझूला,पौडी जनपद टिहरी में कीर्तिनगर,देवप्रयाग, नरेद्रनगर,चमबा जनपद- हरिद्वार में हर की पैडी, लक्सर, रुडकी जनपद चमौली में गोपेश्वर,कर्णप्रयाग आदि स्थानों पर शान्ति व कानून व्यवस्था तथा साम्प्रदायिक सौहार्द को प्रभावित करने का प्रयास कर सकते है, समय से समुचित पुलिस व्यवस्था नियुक्ति कर सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों द्वारा ब्रीफ्र करने के निर्देश दिये गये।

पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा बताया गया कि पूर्व में ऐसे प्रकरण सामने आये है कि पर्वतीय जनपदों में नवयुवक एवं अन्य व्यक्ति नववर्ष की पूर्व सन्ध्या पर पिकनिक के रूप में जंगलों एवम् वन-विभाग के डाक बगंलों,गेस्ट हाऊस, दर्शनीय स्थलों पर चले जाते हैं,तथा वहां पर शराब आदि का सेवन करने के साथ ही जंगली जानवारों का शिकार कर वाहनों से वापस लौटते हैं,ऐसे में पर्वतीय मार्गो पर वाहन दुर्घटनाओं की अधिक सम्भावना बनी रहती है। अतः पर्वतीय क्षेत्रों में ऐसे स्थानो को चिन्हित कर वन-विभाग से समन्वय कायम कर समय से सयुंक्त टीम गाठित कर ऐसे स्थानों में तैनात कर दी जाये,ताकि इन स्थानों में आने वाले व्यक्तियों चैकिंग करने के निर्देश दिये गये। साथ ही सभी जनपदप्रभारियों को निर्देश दिये गये कि सभी होटलों, ढाबों, धर्मशालओं, सिनेमाघरों, बाजोरों के साथ ही महत्वपूर्ण स्थानों में फायर सर्विस कर्मियों की समय से तैनाती करने के निर्देश दिये गये।

उन्होंने भीड़ भरे स्थानों/क्षेत्रों व जिन स्थानों पर अधिक संख्या में जन समूह एकत्रित होगा उन स्थानों पर आंतकवादी/आईएसआई, समर्थित संगठनों, व्यक्तियों द्वारा कोई घटना किसी भी दशा में न की जा सके। इस दिशा में सतर्कता, विशेष निगरानी, चैकिंग, एण्टी सबोटांज चैकिंग आदि की कार्यवाही समय से कराने के साथ ही अभी से क्षेत्र में स्थित महत्वपूर्ण संस्थानों, प्रमुख धार्मिक स्थलों, बाजारों, महत्वपूर्ण पुलों,रेलवे, बस स्टेशनों, हवाई अड्डो, होटलो-धर्मशालाओं, सरायों, सिनेमाघरों एवं भीड-भाड़ वाले स्थानों पर सत्त निगरानी रखते हुये दोपहिया वाहनों पर कड़ी दृष्टि रखी जायें व अभी से समय-समय पर इनकी कड़ाई से चैकिंग सुनिश्चित कराई जायें। संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर उन स्थानों पर सादे वस्त्रों में निगरानी रखने हेतु नववर्ष की पूर्व संध्या से ही अभिसूचना स्टांफ एवं नागरिक पुलिस को नियुक्त कर दिया जाये।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular