Homeराज्यउत्तराखण्डदून का बल्लीवाला फ्लाईओवर बना लोगो की जान का दुश्मन !

दून का बल्लीवाला फ्लाईओवर बना लोगो की जान का दुश्मन !

राजधानी देहरादून का बल्लीवाला फ्लाईओवर हादसों का फ्लाईओवर बनता जा रहा है,फ्लाईओवर में रोजाना हो रहे हादसों से कई लोगो की जाने जा चुकी है, वंही कई लोगो घायल हो चुके है शुक्रवार देर रात बल्लूपुर चौक की ओर से आ रही कार बल्लीवाला फ्लाईओवर से गुजरते वक्त अचानक पलट गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वसंत विहार पुलिस ने कार को क्रेन की मदद से हटाकर यातायात सामान्य कराया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस के मुताबिक कार एसजीआरआर पीजी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. हीरा सिंह चला रहे थे। हादसे में उन्हें कोई मामूली चोट आई है।

बल्लीवाला फ्लाईओवर हादसों का पुल बनता जा रहा है, जिसका इलाज ढूंढना न तो पुलिस विभाग के बस में हैं और न ही सरकार के पास. फ्लाईओवर के सेफ्टी ऑडिट के बाद फ्लाईओवर को डिवाइडर लगाकर दो लेन में बदलने का जो अंतिम विकल्प सुझाया गया था, वह भी फेल होता दिख रहा है। हालांकि, इस ताजा दुर्घटना ने एक बार फिर बल्लीवाला फ्लाईओवर की कम चौड़ाई को लेकर विवादों को हवा दे दी है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular