इसे केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की त्रिवेन्द्र सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि कह सकते है कि चारधाम यात्रा में इस बार रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि हुई है. आपदा के 4 साल बाद से यही 2017 एक खास साल रहा जिसमें की सबसे ज्यादा यात्री उत्तराखंड के चारो धामो सहित, हेमकुंड साहिब में आए है. जिससे अब यह साफ लगने लगा है कि वर्तमान सरकार ने केदारनाथ सहित चारों धामों की यात्रा को सुखद बनाने के लिए भरसक प्रयास किए हैं जिसका नतीजा अब देखने को मिला हैं.2013 में 15-16 जून की प्रलय की रात
साल 2013 में 15-16 जून की वह रात शायद लोग कभी न भूल पाए केदारनाथ सहित बद्रीनाथ गंगोत्री यमुनोत्री चारों धाम की यात्रा अपने चरम पर थी. लाखों की संख्या में लोग इन चारों धामों में तीर्थ यात्रा कर अपने घरों को लौट रहे थे तो कोई दर्शन करने आ रहा था लेकिन कब क्या किसी को पता था कि भगवान केदार इस कदर रुठ जाएंगे की पूरा केदारघाटी लाशों और भयानक मंजर में तब्दील हो जाएगी और केदारनाथ की नहीं बल्कि उत्तरकाशी सहित केदारनाथ गौरीकुंड रामबाड़ा और ऋषिकेश तक मां गंगा ने वह रौद्र रूप दिखाया की आज भी उस भयानक मंजर को याद करके लोगों की रूह कांप जाती है
पीएम मोदी के दौरे के बार पुनर्निर्माण कार्यो में आई तेजी

केदारनाथ में आपदा के पुनर्निर्माण कार्य के लिए सरकार ने निम को तैनात किया जिसमें कर्नल कोठियाल की अगुवाई में पुनर्निर्माण कार्य जारी रहा वहीं 2017 में मौजूदा बीजेपी सरकार ने चारों धामों में विकास कार्यों पर पूरा दम दिखाया लिहाजा केदारनाथ धाम में खुद दो बार केदारनाथ धाम के कपाट खुलने और बंद होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकर विकास कार्यों का जायजा लिया और बाबा केदार के दर्शन किए. जिसके बाद लगातार बाबा केदार के दर पर वीवीआईपी का आना-जाना जारी रहा बाबा केदार के दर पर महामहिम राष्ट्रपति सहित कई अन्य बड़ी हस्तियों ने आकर केदारनाथ का जायजा लिया लिहाजा चार धाम यात्रा के साथ केदारनाथ में भक्तों का तांता लगातार बना रहा और साल 2017 में चारों धामों सहित हेमकुंड में आपदा के बाद रिकॉर्ड तोड़ यात्रियों की वृद्धि हुई
2015 से लेकर 2017 तक के चारों धामों में तीर्थ यात्रियों की संख्या
वर्ष 2015 में बद्रीनाथ में ,366542
केदारनाथ में ,154430
गंगोत्री में 160192
यमुनोत्री में 122922
हेमकुंड में 71037
कुल,,,,875123
2016 में यात्रियों की संख्या बढ़ी
बद्रीनाथ में। ,,654335
केदारनाथ में ,,,309246
गंगोत्री में ,,,287444
यमुनोत्री में ,,,160603
हेमकुंड में ,,,,108838
कुल,,,,1520486
2017 चारधाम यात्रा आपदा के बाद के रिकॉर्ड रिकॉर्ड तोड़ कर सबसे ज्यादा रही
बद्रीनाथ में ,,,920466
केदारनाथ में ,,,471235
गंगोत्री में ,,,,409114
यमुनोत्री में ,,,392558
हेमकुंड में ,,,129964
कुल,,,2323337
वहीं इस बार पूरी चार धाम यात्रा के दौरान 93 लोगों की भी मृत्यु हुई जिस में चमोली में 17 रुद्रप्रयाग में 12 उत्तरकाशी में 64……
Just what you need: World creation (Part 2)