Saturday, March 14, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड अपने ही बुने जाल में फंस गया फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी, 23...

अपने ही बुने जाल में फंस गया फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी, 23 लाख रूपए की लुट की रची थी साजिश !

बड़ी खबर : राजधानी देहरादून में फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी अपने ही बुने जाल में खुद ही फंस गया… मंगलवार को दिनदहाड़े फाइनेंस कर्मचारी के कर्मचारी के साथ हुई 23 लाख 86 हजार 512 रुपये की लूट का पुलिस ने गुरुवार रात खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। लूट की इस घटना का मास्टरमाइंड वही कैैैश एजेंट निकला जिसने लूट की पूरी साजिश फाइनेंस कर्मचारी ने खुद ही रची थी।

साजिश में कर्मचारी ने अपने पड़ोसी दो युवकों को शामिल किया था। पुलिस ने कर्मचारी समेत दोनों युवकों को गिरफ्तार कर 23 लाख 49 हजार 391 रुपये की नकदी बरामद कर ली है। दरअसल 26 दिसंबर को एक कंपनी के कैैैश एजेंट ने पुलिस को सूचना दी कि कलेक्शन के 22 लाख रुपये को बैंक में जमा कराने जाते वक्त उसके साथ कालीदास रोड पर लूट हो गयी। दो लुटेरे उसकी आँखों में मिर्च डाल कर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बीच शहर दिन दहाड़े हुई लूट की घटना से पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने लूटेरों की तलाश शुरू की। आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गयी। लाख कोशिशों के बावजूद पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा।

एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि आशु गुप्ता की बातों पर शंका हुई और उसके द्वारा आरोपियों के बताए हुलिए का कोई भी व्यक्ति सीसी टीवी फुटेज में नहीं दिखा। इससे पुलिस का शक पक्का हो गया। एसएसपी निवेदिता के मुताबिक आशु गुप्ता से सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और लूट की कहानी खोल दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2