Homeराज्यउत्तराखण्डनिकाय चुनाव के लिए सरकार की पूरी तैयारी, समय पर होंगे चुनाव.....

निकाय चुनाव के लिए सरकार की पूरी तैयारी, समय पर होंगे चुनाव…..

उत्तराखंड सरकार ने स्थानीय निकाय चुनाव के लिए तैयारी पूरी कर ली है. सरकार के प्रवक्ता और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी है. अप्रैल अंत में प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव हो सकते हैं. कुल 92 निकायों में से 88 पर चुनाव होंगे. उन्होंने बताया कि 78 निकायों के परिसीमन का काम पूरा कर लिया गया है. साथ ही कहा कि सरकार निकायों की आय बढ़ाने की दिशा में भी लगातार काम कर रही है….
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहां की निकाय चुनाव के लिए सरकार की पूरी तैयारी है और चुनाव समय पर होंगे चुनाव। वही चुनावो को लेकर कौशिक ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि बीजेपी की झोली में सभी निकाय सीटे आएंगी वही कांग्रेस पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का होगा सुफड़ा साफ।
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की प्रेसवार्ता….
विकास कार्यों के लिए एडीबी के जरिए 2 हज़ार करोड़ का सरकार लेगी लोन…

इस धन का सभी 8 नगर निगमों में सीवरेज, पार्किग समेत शहरी विकास के तमाम कार्यों की योजना…

सभी नगर निगमों में सॉलिड बेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट लगेंगे…

सफाई कार्यों के लिए की जाएगी पर्यावरण मित्रों की भर्ती….

उत्तराखण्ड में वर्तमान में हैं 92 नगर निकाय…..

गंगोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ और भटरोंजखान में कोर्ट का स्टे होने के चलते नहीं होंगे चुनाव….

46 निकायों में पूरा हो चुका है परिसीमन का काम…..

7 और निकायों के परिसीमन का भी हो चुका है पूरा, जल्द होंगी इन निकायों की परिसीमन की अंतिम अधिसूचना होगी जारी….
वंही निकाय चुनावों में बैलेट पेपर के प्रयोग की कांग्रेस की मांग पर मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस पहले अपना घर संभाले। कौशिक ने कहा कि कांग्रेस सरकार में एडीबी से मिले पैसों का प्रयोग नहीं किया गया। इससे शहरी विकास के कार्य प्रभावित हुए। कौशिक ने जानकारी दी कि भाजपा की सरकार में शहरी विकास के कार्यों में तेज़ी आयी है। स्थानीय निकायों के क्षेत्रफल में 40 फीसदी का इजाफा हुआ है।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular