Homeराज्यउत्तराखण्डमनीष रावत ने दिलाया उत्तराखण्ड पुलिस को पहला गोल्ड मैडल !

मनीष रावत ने दिलाया उत्तराखण्ड पुलिस को पहला गोल्ड मैडल !

देहरादून में स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रही आल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मनीष रावत ने उत्तराखंड पुलिस के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। 20 किमी रेस वॉक में उन्होंने यह सफलता हासिल की.        उन्होने घंटे 25 मिनट 37 सेकंड में रेस़ पूरी कर प्रथम स्थान हासिल करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बीएसएफ के कुलवन्त सिंह दुसरे व सीआरपीएफ के जय भगवान तीसरे स्थान पर रहे।

पुरूष वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में सीआरपीएफ के बीर सिंह ने 3:54:80 मिनट में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि उत्तराखण्ड के हरीश कोरंगा दूसरा स्थान प्राप्त करने रजत पदक अपने नाम किया। राजस्थान के मुकेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

महिला वर्ग की 10000 मीटर रेस वॉक़ में पंजाब की खुशबीर कौर ने 44:33:50 मिनट में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीआरपीएफ की सोमिया बी0 दुसरे व सीआईएसएफ की रजनी तृतीय स्थान पर रहीं।

महिला वर्ग की जैवलिन थ्रो में पंजाब की रूपिन्दर कौर द्वारा 52.24 मीटर जैवलिन फेंककर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीआरपीएफ की चुम्की चौधरी द्वारा 44.21 मीटर जैवलिन फेंककर द्वितीय स्थान तथा सीआईएसएफ की प्रिंयका सिंह द्वारा43.46 मीटर जैवलिन फेंककर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments