
-कुलदीप राणा, रुद्रप्रयाग : विगत 19 दिसम्बर की रात्रि को तिलवाड़ा में उनियाल मोबाईल रिपेयरिंग सेन्टर व बिष्ट फैन्सी दुकानों की छत तोडत्रकर चोरी की घटना का खुलासा पुलिस द्वारा खुलासा कर दिया गया है। घटना के बाद से ही लगातार पुलिस द्वारा आरोपित अभियुक्त की सुरागरसी-पतारसी व तलाश की जा रही थी। मंगलवार की रात्रि को तिलवाड़ा कस्बे में ही पुलिस के गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पर शक होने पर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में हैक्शा ब्लैड, लोहे की हथोड़ी, पाना मय चाबरी व टार्च के साथ 6 मोबाईल फोन के साथ 10 एवं 20 रुपये के नोटो की 4 मालाएं जिन पर 570 रुपये लगे हैं। इसके अलावा 2980 की नगदी बरामद हुई। पुलिस के पूछताछ के बाद व्यक्ति द्वारा उपर्युक्त सामान विछले दिनों तिलवाड़ा में हुई चोरी की घटना से प्राप्त करना बताया गया।

पुलिस उपाघीक्षक अभय कुमार ने बताया कि अभियुक्त की पहचान मनेन्द्र सिंह गुसाई पुत्र स्व0 उम्मेद सिं गुसाई निवास बावई, हाल चाका फलाटी जिला रुद्रप्रयाग के रूप में हुई। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि अभियुक्त द्वारा स्वीकार किया गया कि तिलवाड़ा में चोरी की दोनो वारदातों को उसी के द्वारा अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि पूछताछ में अभियुक्त के द्वारा बताया गया कि उस पर बैंक का भारी कर्जा होने के कारण वह पिछले महीने घर से भाग गया था, मानसिक तनाव के चलते उसके द्वारा कई बार आत्महत्या का प्रयास भी किया गया लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पाया। इसके बाद वह गौचर कर्णप्रयाग सहित रात-रात गाड़ियों में गुमता फिरता था। इधर उसके परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट अगस्त्यमुनि थाने में दर्ज करा रखी थी।
पुलिस ने बताया कि यह दोबारा चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। इस बीच पुलिस द्वारा तिलवाड़ से इसे दबोचा गया। आरोपित को न्यायालय में पेश विभिन्न चोरी की धाराओं में जेल भेज दिया गया है।



