Homeब्रेकिंग न्यूज़खुशखबरी :अगर आप भी है कपिल के फेन तो मिलने के लिए...

खुशखबरी :अगर आप भी है कपिल के फेन तो मिलने के लिए हो जाइये तैयार!

एक बार फिर कॉमेडियन कपिल शर्मा के फैंस के लिए अच्छी ख़बर सामने आई है. 2018 में कपिल शर्मा बतौर कॉमेडियन एक बार फिर से लोगो के दिलो में वापसी कर रहे हैं. ‘द कपिल शर्मा शो सीजन 2’ के साथ कपिल की टीवी पर धमाकेदार वापसी होने वाली है .                                                                                 spotboye.com की एक रिपोर्ट की माने तो  ‘कपिल 2018 में एक बार फिर टीवी पर दर्शकों को एंटरटेन करते नजर आएंगे. द कपिल शर्मा शो सीजन 2 से टीवी पर उनकी वापसी होगी.

जिसके लिए शो की तैयारियां शुरू भी हो गई हैं. प्रोमो को शूट करने की भी प्लानिंग तय हो चुकी है. रिपोर्ट के मुताबिक कपिल अपने इस कम बैक शो के प्रोमो का शूट जनवरी के पहले हफ्ते में ही कर सकते हैं.

कपिल के कम बैक में उनके साथ कौन-कौन होगा, ये तो अभी साफ नहीं है. अनुमान लगाया जा रहा  है कि उनके पुराने साथी उनके साथ नज़र आ सकते हैं.

हाल ही में कपिल की फिल्म फिरंगी रिलीज हुई थी, जो फ्लॉप हो गई. ख़बर यहां तक थी कि इस फिल्म के फ्लॉप होने से कपिल शर्मा डिप्रेशन में चले गये थे.

हालांकि अब ये अच्छी ख़बर है कि वो डिप्रेशन से बाहर आकर एक बार फिर से अपने दर्शकों के लिए कुछ स्पेशल लाने जा रहे हैं.

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular