Homeराज्यउत्तराखण्डलेक विंटर कार्निवाल-2017 सरोवर नगरी नैनीताल में जल्द शुरू, इन सितारों से...

लेक विंटर कार्निवाल-2017 सरोवर नगरी नैनीताल में जल्द शुरू, इन सितारों से चमकेंगी शामें !

लेक विंटर कार्निवाल-2017 सरोवर नगरी नैनीताल में 15 से 17 दिसंबर तक होने वाला है। इस बार कार्निवाल में मेगा स्टार नाइट, सांस्कृतिक जलूस, भीमताल में पैराग्लाडिंग, नैनी झील में आकर्षक नौकायन, फ्री मेंसन हॉल में नैनीताल एक धरोहर विषयक फोटो प्रदर्शनी आयोजित होगी। इसके अलावा वॉल पेंटिंग, नाटक, फिल्मों का प्रदर्शन, पागल जिमखाना और माउंटेन साइकलिंग, स्काई लालटेन, दीपदान विशेष आकर्षण होंगे। यानी सरोवर नगरी के विंटर कार्निवाल के चलते गीत-संगीत की महफिल सजने वाली है।

इन सबमे सबसे खास आकर्षण उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध युवा पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल होंगे और वो मेगा स्टार नाइट से कार्यक्रम श्रीगणेश करेंगे। 15 दिसंबर की शाम मल्लीताल फ्लैट्स में मुख्य मंच पर जुबिन अपनी गायकी का जादू बिखेरेंगे। 16 दिसंबर को लिटिल चैंप की प्रिया और ध्रून टिक्कू आकर्षण का केंद्र रहेंगे। कार्निवाल को आकर्षक बनाने के लिए स्थानीय लोक गायकों के साथ ही नैनीताल की विरासत नाटकों का भी मंचन होगा।

फोटो प्रदर्शनी के साथ ही माउंटेन बाइंकिंग जैसे इवेंट भी होने जा रहे हैं। मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के भाई राजन श्रीवास्तव भी कार्निवाल में कार्यक्रम पेश करेंगे। इसका समापन १७ तारीख को होगा। कार्निवाल के मुख्य संयोजक सीडीओ प्रकाश चंद्र ने बताया कि पारंपरिक लोक संगीत को भी कार्निवाल में स्थान दिया गया है। मशहूर लोक गायक इसमें शिरकत करेंगे। तो क्या तैयार है आप नैनीताल के ये रंगारंग कार्यक्रम का लुफ्त उठाने के लिए ??

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular