Homeराज्यउत्तराखण्डभराड़ीसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करे सरकार : कांग्रेस

भराड़ीसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करे सरकार : कांग्रेस

शीत कालीन सत्र के दौरान भराड़ीसैंण को स्थायी राजधानी घोषित किये जाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भराड़ीसैण के समीप राजमार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। पूर्व डिप्टी स्पीकर डॉ अनुसूया प्रसाद मैखुरी के नेतृत्त्व में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने सरकार से मांग की है की उनके कार्यकाल में भराड़ीसैण में ढांचा गत विकास हो गया है अब भाजपा  सरकार को इसे स्थायी राजधानी घोषित करना चाहिए।

उग्र हो रहे कांग्रेसियों को पहले तो पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन नही मानने पर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिसके कुछ देर बाद फिर से दीवाली खाल में भी कुछ और कोंग्रेसियों ने प्रदर्शन किया उन्हें भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी तरफ आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने भी वेतन बढ़ाए जाने व स्थाई नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments