Homeराज्यउत्तराखण्डराजधानी में पुलिस चौकी के पास युवक के सर पर गोली मारकर हत्या...

राजधानी में पुलिस चौकी के पास युवक के सर पर गोली मारकर हत्या से फैली सनसनी

बड़ी खबर : राजधानी देहरादून में एक युवक के सर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारो ने  हत्या के बाद मृतक का शव घंटाघर धारा चौकी के ‌न‌िकट राजपुर रोड स्थित पिक्चर हॉल के बहार फेंक कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान यतिन वर्मा के रूप में की है। 27 साल का यतिन बागेश्वर का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक 14 नवंबर से देहरादून में धारा चौकी के पास होटल रह रहा था। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर पहुंच कर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। घटना स्थल पर पहुंचे DIG गढ़वाल पुष्पक ज्योति ने इस हत्याकांड का जल्द खुलासा करने का दावा किया है। 

यतिन वर्मा के मर्डर की खबर मिलते ही बागेश्वर स्थित घर मे कोहराम मचा हुआ है। अपने बेटे की हत्या की खबर मिलते ही पिता बसंत लाल वर्मा देहरादून के लिए रवाना हो गए है। वही कलेजे के टुकड़े की मौत की खबर मिलते ही माँ बेहोश हो गई है। मृतक के पिता बागेश्वर में सुनार के प्रतिष्ठित व्यापारी है।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular