Homeराज्यउत्तराखण्डगुजरात चुनाव : कांग्रेस के पलटवार में, मोदी ने फिर दिया करार...

गुजरात चुनाव : कांग्रेस के पलटवार में, मोदी ने फिर दिया करार जवाब !

आजकल PM मोदी अपने राज्य गुजरात में हैं, जहा वो हर दिन जनता को संबोधित करने में और रैली में चुनाव का प्रचार प्रसार करते दिख रहे हैं. हालही में राहुल गाँधी भी गुजरात दौरे पर आये थे, जहाँ राहुल में बीजेपी के खिलाफ कई शब्द वार किये थे. वही अब बीजेपी पीछे रहने वालो में नहीं रही. PM मोदी ने अपने कच्छ के दौरे में छुप्पी तोड़ते हुए कहा की GST की बैठक में कांग्रेस 100% समर्थन में थी लेकिन बाहर आकर उसने हल्‍ला मचाया. साथ ही मोदी के भाषण में ये 10 बातें खास रही –

>मोदी ने सम्बोधन में कहा कि लोगों ने इतना कीचड़ उछाला है कि कमल खिलना आसान हो गया है.
>आज कीचड़ कमल की ताकत बन गया है और मैं इसके लिए विरोधियों का आभार प्रकट करता हूं.
>गुजरात मेरी आत्मा और मां है और आपके साथ मेरा रिश्ता समानता का है क्योंकि आप मुझे भाई कहते हैं. >मोदी ने कहा कि कोई अधिकारी गुजरात में पोस्टिंग नहीं करना चाहता क्‍योंकि यहां पानी का रंग काला है.
>कांग्रेस नहीं चाहती की नर्मदा का पानी कच्‍छ एरिया में आए. क्‍या होता अगर नर्मदा का पानी 30 साल पहले कच्‍छ पहुंच गया होता?
>पीएम ने कहा कांग्रेस के मित्रों आपको कांग्रेस की जनता माफ नहीं करेगी. एक और विकास का विश्‍वास है तो दूसरी ओर वंशवाद है.

>रोजी रोटी के लिए कच्‍छ के लोगों को नौकरी के लिए दूर दराज जाना होता है.
>किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि कच्‍छ में कभी खेती भी होगा. बीजेपी ने कच्‍छ में पानी पहुंचकर उसे खुशहाल बनाया.
कांग्रेस समझ ले ये नरेंद्र मोदी है, गुजरात का बेटा
>जीएसटी की बैठक में कांग्रेस के नेता 100 फीसदी समर्थन में थे लेकिन बाहर आकर हल्‍ला मचाया.
>हमारी सरकार ने बिना किसी अंहकार के जीएसटी में बदलाव किए. दिल्‍ली में बैठी हमारी सरकार सिर्फ जनता के हित में काम कर रही है.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular