हिंदी फिल्मो जैसी कहानी की तरह रीयल लाइफ में धर्मनगरी हरिद्धार में सामने आई। जंहा प्रेमिका अपने प्रेमी की सगाई में मांग भरकर पहुंच गई। इसके बाद प्रेमिका ने वहां जो हंगामा खड़ा किया कि सगाई करने आए लोग और परिवार वाले भी सकते में आ गए।हिंदी फिल्मी की तरह घटी यह घटना हरिद्धार के शिवलोक की है। मोहल्ले के रहने वाले भेल में संविदाकर्मी के तौर पर कार्यरत युवक की शादी 30 नवंबर को भगवानपुर क्षेत्र की युवती से होना तय हुई थी। रविवार को दुल्हन पक्ष सगाई की रस्म पूरी करने के लिए दूल्हे के घर पहुंचा था।
सगाई की रस्म चल ही रही थी कि इसी दौरान मौके पर पहुंची एक युवती ने हंगामा खड़ा कर दिया कि दूल्हे से उसकी शादी हो रखी है। वे करीब चार साल से रिलेशनशिप में थे। युवती की बात सुनकर दुल्हन पक्ष हक्का बक्का रह गया। युवती के बयान से हंगामा खड़ा हो गया। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुँच गई, क्योकि युवती पहले ही पुलिस में शिकायत दर्ज करा कर आई थी।



