Homeअध्यात्म27 नवम्बर - आज का राशिफल: अधूरे कार्यों में प्रगति हो सकती...

27 नवम्बर – आज का राशिफल: अधूरे कार्यों में प्रगति हो सकती है!

1 मेष राशि
रुके कार्य शीघ्रता से पूर्ण होंगे। आय के मामल में स्थिरता रह सकती है। कारोबारी विवाद दूर होंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। प्रवास लाभदायक रहेगा।

2 वृषभ राशि
परिवार में मान सम्‍मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। व्यापार में लाभ की स्थिति निर्मित होगी। भाैतिक सुख साधनों मेंं बढ़ोतरी होगी। प्रतियोगिता में सफल होंगे।

3 मिथुन राशि
विद्यार्थियों को मेहनत की आवश्‍यकता है। भाई बहनों का सहयोग व प्रेम मिलेगा। मनमाफि‍क कार्य होंगे,जिससे आत्‍मविश्‍वास बढ़ेगा। प्रेम प्रसंगाें में सफलता मिलेगी। यात्रा से लाभ मिल सकेगा।

4 कर्क राशि
अटके और अधूरे कार्यों में गति आएगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होने की सम्भावना है। संतान आपके अनुसार चलेगी। कोर्ट कचहरी के कार्य आपके पक्ष में रहेंगे। पर दुर्घटनासे भय करिये ।

5 सिंह राशि
परिवार में खुशियोंं की लहर दौड़ेगी और भरपूर सुखों की प्राप्ति होगी। नौकरी में तरक्‍की के योग हैं। स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर होगा।

6 कन्या राशि
मित्रों का व्‍यवहार तकलीफ दे सकता है । दिनचर्या अस्‍तव्‍यस्‍त रहेगी। भूमि व भवन के कार्यों में रुकावट पड़ सकती है। बुजुर्गों के स्‍वास्‍थ्‍य की चिंता रहेगी। पर व्‍यापार अच्‍छा चलेगा। और सेहत आपका साथ देगी।

7 तुला राशि
व्‍यापारिक योजनाएं सफल होंगी वहीं आपकी आय बढ़ने की पूर्ण संभावना है। यात्रा करने से पूर्व सोचें । सामाजिक गतिविधियों में भाग लें। दांपत्‍य संबंध अच्छा रहेंगे।

8 वृश्चिक राशि
व्‍यापार में घाटा हो सकता है। आपकी ईमानदारी व निष्‍ठा पर शंका से मन दुखी होगा। मौसम के अनुरूपआपका स्‍वास्‍थ्‍य खराब हो सकता है। पति, पत्‍नी और संतान का सहयोग प्राप्‍त होगा।

9 धनु राशि
पत्‍नी की सेहत खराब हो सकती है। वैचारिक मतभेदों में कमी आएगी। संतान आपके कहने में रहेगी। मित्रों के साथ यात्रा हो सकती है। व्‍यापारिक यात्रा की भी सम्भावना रहेगी ।

10 मकर राशि
पेट दर्द से परेशान हो सकते हैं। प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। ऊर्जा व जोश से भरपूर रहेंगे। कही बाहर में जाने का अवसर मिलेगा। यात्रा से कष्‍ट हो सकता है।

11 कुंभ राशि
माता को उपहार देंगे। परिवार के साथ रोमांचक यात्रा से मन प्रसन्‍न रहेगा। समाज में उच्‍च प्रतिष्‍ठा प्राप्‍त करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है। पुराने मित्र से मुलाकात से मन हर्षित होगा। शुभ समाचार भी मिल सकेगा।

12 मीन राशि
अनावश्‍यक तनाव रहेगा। और आय में भी कमी हो सकती है। व्‍यापार में अचानक लाभ होगा। पति पत्‍नी के बीच तालमेल बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular