Homeबॉलीवुडराजस्थान के किले नाहरगढ़ पर लटका मिला शव, 'पद्मावती के विरोध में...

राजस्थान के किले नाहरगढ़ पर लटका मिला शव, ‘पद्मावती के विरोध में लिखा- हम पुतले नहीं जलाते, लटकाते हैं’!

फिल्म पद्मावती का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है, और अब तो ये विरोध जानलेवा मोड़ तक पहुंचा गया है और खौफनाक होता नज़र आ रहा है.
संजय लीला भंसाली की इस फिल्म का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. पद्मावती पर खूनी विरोध की एक तस्‍वीर सामने आई है. अगर कोई संगठन या व्‍यक्‍ति विरोध का यह तरीका अपना रहा है तो यह काफी खौफनाक है.

राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित नाहरगढ़ किले पर एक व्यक्ति का लटका हुआ शव मिलने से हड़कम्प मच गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. ‘पद्मावती का विरोध’ शीर्षक से दी गई इस धमकी में कहा गया है कि हम पुतले नहीं जलाते, लटका देते हैं. हालांकि करणी सेना ने इस घटना की निंदा की है और कहा है कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है.

फ़िलहाल पद्मावती फिल्‍म एक दिसंबर को रिलीज हो रही थी,फिर विरोध के चलते टाल दिया गया. इस फिल्‍म को मध्‍यप्रदेश, राजस्‍थान और गुजरात के मुख्‍यमंत्रियों ने अपने राज्‍य में रिलीज से पहले ही बैन कर दिया है.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular