Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के इस बड़ी परियोजना पर पीएम मोदी की है सीधी नज़र...

उत्तराखंड के इस बड़ी परियोजना पर पीएम मोदी की है सीधी नज़र !

प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट चारधाम ऑल वेदर रोड की राज्य ही नहीं केंद्र के स्तर से भी लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है. केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मन्त्रालय के संयुक्त सचिव अमित घोष शुक्रवार को देहरादून पहुंचे और मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट की समीक्षा की गई.

उत्तराखंड के इस बड़ी परियोजना पर सीधे पीएमओ की नज़र है. मुख्य सचिव ने समीक्षा बैठक के दौरान नेशनल हाइवे आथॉरिटी ऑफ इंडिया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को प्रोजेक्ट में तेजी लाने के निर्देश दिए.

राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव अमित घोष ने उत्तराखंड में चल रहे चारधाम और दूसरे राजमार्गों के निर्माण की सराहना की। घोष ने कहा कि प्रगति की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान प्रधानमंत्री और केंद्रीय सचिव युद्धवीर सिंह मलिक ने भी इस महीने के प्रगति पर प्रसन्नता जाहिर की थी। उन्होंने भरोसा जताया कि इस तरह की तत्परता बनी रहे तो समय से परियोजना पूरी हो जाएगी।

गौरतलब है कि आज सूबे के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने ने सचिवालय में केंद्रीय संयुक्त सचिव के साथ राष्ट्रीय राजमार्गों के प्रगति की समीक्षा की थी। इस मौके पर सिंह ने कहा कि चारधाम आल वेदर रोड का कार्य टाइम फ्रेम तय करके किया जा रहा है। इसके लिए रियल टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। लगातार मॉनिटरिंग करने से कार्य में तेजी आई है।

वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग भारत सरकार के संयुक्त सचिव ने सूबे के मुख्य सचिव को भंरोसा  दिलाया कि मुआवजा बांटने के लिए धन की कमी नही होने दी जाएगी। अगले महीने 200 करोड़ रुपये राज्य को दे दिए जाएंगे ।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. Ищете, как совместить каникулы и учёбу? английский детский лагерь от YES Center — это безопасный отдых, насыщенная программа и ежедневная языковая практика. Профессиональные вожатые и преподаватели создают комфортную атмосферу для каждого ребёнка.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular