
राज्य सहकारिता संग से बीजेपी का 20 साल पुराना सूखा हटा घनश्याम नौटियाल बने अध्यक्ष प्रदीप कुमार बने उपाध्यक्ष.
राज्य सहकारिता संघ की अंतरिम 5 सदस्यों की टीम मे से घनश्याम नौटियाल को राज्य सहकारिता संघ का अध्यक्ष चुना गया जबकि प्रदीप कुमार को उपाध्यक्ष. 20 सालों से राज्य सहकारिता संघ में सूखा खेल रही भाजपा को आज घनश्याम नौटियाल और प्रदीप कुमार से खाता खुला . राज्य सहकारिता संघ के अध्यक्ष बनने के बाद घनश्याम नौटियाल और उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट से शिष्टाचार मुलाकात की . भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी राज्य सहकारिता संघ पर अपने कब्जे को लेकर खुशियां जाहिर करते हुए कहा कि राज्य सहकारिता संघ में जिस तरह से गड़बड़झाला चल रहा था उस पर कहीं ना कहीं सत्य की जीत हुई है. अजय भट्ट ने कहा कि आज हमारे लोग राज्य सहकारिता संघ के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बने हैं और उम्मीद है कि ये लोग पूरी ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे.
