आम लड़कियों की तरह गले में दुपट्टा डाल लेडी IAS पहुंची नदी किनारे, मच गया हड़कंप

झारखंड की लेडी सिंघम विजया जाधव ने उस समय हडकंप मचा दिया जब वह स्वयं गले में दुपट्टा डाल आम लड़कियों की तरह नदी किनार पहुँच गयी, उनके इस तरह पहुंचाते ही अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया . घटना मंगलवार की हैं जब लेडी आईएएस ऑफिसर ने बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ छापेमारी की. जिसमें 40 ट्रक सहित करीब एक लाख सीएफटी बालू जब्त किया गया.

क्या हैं पूरा मामला 

पीछले पांच दिनों से बड़े पैमाने पर बालू नदी के बाहर डंप किया गया था जिसे बिहार के लखीसराय पटना भेजने की फुल प्रूफ तैयारी हो रही थी . इसकी भनक लेडी सिंघम को लगी तो ऐन वक्त पर एसडीएम विजया जाधव ने छापामारी की . इसमें कुछ ट्रकों में बालू लोड किया जा रहा था, तो कुछ ट्रक निकलने की तैयारी में था. सभी ट्रकों को जब्त कर लिया गया है. छापामारी के दौरान डीएमओ डीटीओ सहित बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद थे. जब्त सारे ट्रकों का नंबर बिहार का है, जो बालू लोडिंग के लिए डंपयार्ड में लगा हुए थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here