Homeराज्यउत्तराखण्डनैनीताल टैक्सी युनियन की अनुठी पहल-"नेकी की दिवार" !

नैनीताल टैक्सी युनियन की अनुठी पहल-“नेकी की दिवार” !

नैनीताल: ठंड ने दस्तक दे दी है और आप देख सकते है कि लोग अब भरी भरकम कपडे पहने नजर आ रहे है लेकिन समय के साथ बढ़ती ठंड गरीबो के लिए मुसीबतो का पहाड़ साबित होती है . न सर पर छत और न तन पर कपडे लेकिन इस पीड़ा को समझा है नैनीताल के इन टैक्सी चालकों ने. दरसल  नैनीताल में लगातार बढ रही ठंड को देख कर, गरीब बेसहाय लोगो को ठंड से बचाने के लिए नैनीताल की टैक्सी युनियन ने एक अनुठी पहल शुरुआत की है जिसका नाम है नेकी की दिवार. इस नेकी की दिवार में आकर लोग आपने नए और पुराने कपडे  इस दिवार पर टांग सकते हैं ताकि गरीब लोगो को ठंड  से बचाया जा सके, इस कपकपाती ठंड में किसी भी व्यक्ति को कोई दिक्कत ना हो और ठंड  से कोई मौत न हो .  बता दें कि  ये नेकी की दिवार नैनीताल के टैक्सी युनियन की तरफ नैनीताल की माल रोड में बनाई गई है जिसका मकसद गरीब तबके के लोगो को कपकपाती ठंड से बचाने के लिए गर्म कपडे मुहया करवाना है इस नेकी की दिवार का आज नैनीताल के एसडीएम अभीषेक रूहेला ने  सुभारम्भ किया ।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular