देहरादून : पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड में पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड अनिल के0 रतूड़ी द्वारा 66वीं आँल इण्डिया पुलिस रेस्लिंग कलस्टर- 2017 मे पदक प्राप्त खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाए दी और भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने हेतु स्वर्ण पदक प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया।
उत्तराखण्ड पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड सचिव अशोक कुमार ने बताया कि 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित हुई 66वीं आँल इण्डिया पुलिस रेस्लिंग कलस्टर- 2017 मे उत्तराखण्ड पुलिस के खिलाड़ियों द्वारा कुश्ती(पुरूष एवं महिला) वेटलिफ्टिंग, कबड्डी, बाक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया, जिसमें वेटलिफ्टिंग में महिला आरक्षी दीपा मेहरा ने स्वर्ण पदक, मुख्य आरक्षी ममता कुटियाल ने रजत पदक एवं आरक्षी रीना कैंतूरा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। बाक्सिंग के पुरूष वर्ग में आरक्षी अमित कुमार ने रजत पदक, आरक्षी विशाल सिंह ने कांस्य पदक तथा महिला वर्ग में महिला आरक्षी विनीता मेहर ने कांस्य पदक, महिला आरक्षी संगीता ने कांस्य, महिला आरक्षी नम्रता कंसियाल ने कास्य पदक प्राप्त किया। उक्त प्रतियोगिता मे लगभग 40 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें बीएसएफ, सीआरपीएफ आदि पैरा मिल्ट्री फोर्स भी सम्मिलित हुई। इस प्रकार उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा प्रतियोगिता में 1 स्वर्ण, 4 रजत तथा 4 कुल 9 कांस्य पदक अर्जित किये गये।