Homeब्रेकिंग न्यूज़भीख मांगते-मांगते बन गया लखपति!

भीख मांगते-मांगते बन गया लखपति!

आमतौर पर भिखारी भीख इसलिए मांगता है ताकि वो दो वक्त की रोटी खा सके। हमारी सोच के अनुसार एक भिखारी ज्यादा से ज्यादा महिने भर में 300 या 500 रुपये कमा लेता होगा. लेकिन चीन का एक भिखारी है जो हर महीने 1 लाख रुपये कमाता है और इसके बच्चे शहर के सबसे बड़े स्कूल में पढ़ाई करते हैं. हो गए ना हैरान जी हां ये सच है इस भिखारी की फोटोज सबसे पहले 2014 में चीन के माइक्रोब्लागिंग साइट वीबो पर पोस्ट की गई थी. बड़ा सवाल यह है कि एक भिखारी के पास इतने पैसे कैसे आ सकते हैं।
हर महीने ये भिखारी 1700 डॉलर कमाता है. भारत की मुद्रा के हिसाब से करीब एक लाख रूपये है. इस भिखारी के 3 बच्चे हैं जो शहर के सबसे बड़े स्कूल में पढ़ाई करते हैं. यही नहीं पूरे परिवार का खर्चा भी यही उठाता है. भीख मांग-मांगकर उसने बीजिंग में दो मंजिला घर भी बना लिया है।
पैसे गिनने के लोगों को देता है टिप
हर महीने पैसा जुटाकर जमा करने डाक खाने में पहुंचता है और जमीन पर ही पैसों का ढेर लगाकर उसे गिनता है. यही नहीं उसे नोट गिनने के लिए स्थानीय कर्मचारियों की मदद लेनी पड़ती है. नोट गिनने के लिए वो दूसरों को टिप भी देता है. वहीं एक कर्मचारी उसकी नोट गिनने में मदद करता है. जिसे वो 100 चीनी युआन यानी करीब 900 रुपये टिप के तौर पर देता है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular