
9 नवंबर को इस साल का सबसे शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष की मानें तो गुरु-पुष्य 2 से 3 साल में एक बार ही आता है। जब पुष्य नक्षत्र गुरुवार के दिन पड़े तब इस तरह का योग बनता है जिसे बहुत शुभ माना जाता है। गुरुवार को साल का पहला गुरु-पुष्य नक्षत्र है। साथ ही अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग भी है। 9 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 39 मिनट पर गुरु पुष्य नक्षत्र लगेगा। ऐसा संयोग 2-3 साल में एक बार ही आता है।
जानकार बताते हैं कि इस नक्षत्र में देवगुरु बृहस्पति की आराधना करने से जिंदगी की सारी बाधांए दूर हो जाती हैं और रूके हुए कार्य भी बन जाते हैं। साथ ही ऐसी मान्यता है कि इस दिन अगर धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा करें तो जीवन में कभी धन की कमी नहीं होगी। इस दिन विद्वान एवं गुढ रहस्यों के जानकार मां महालक्ष्मी कि साधना करने की सलाह देते हंै। इस खास दिन साधना करने पर बहुत अच्छे एवं शीघ्र परीणाम मिलते हैं। मां महालक्ष्मी का आह्वान कर उनकी कृपा द्रष्टि से समृद्धि और शांति प्राप्त की जा सकती है।


