Homeब्रेकिंग न्यूज़खुशखबरी : REET 2018 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू,...

खुशखबरी : REET 2018 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू, जानें कब होगी परीक्षा!

Teacher Pointing at Map of World ca. 2002

राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) के लिए ऑनलाइन आवेदन आज 6 नवंबर से शुरू हो चुके हैं. यह ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 नवंबर 2017 तक चलेगी. एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक इसके लिए आयोजित होने वाली परीक्षा की तारीख 11 फरवरी 2018 रखी गई है. पूरे राज्य में एक साथ यह परीक्षा आयोजित होगी. रीट की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक पिछली परीक्षा 7 जनवरी 2016 को आयोजित हुई थी, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन 18 नवंबर 2015 को शुरू हुए थे.

आवेदन की प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए rajeduboard.gov.in/reet2017 पर जाकर पूरे एप्लीकेशन को ध्यान से देखें. हालांकि उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन में करेक्शन का एक मौका जरूर दिया जाता है. रीट की वेबसाइट से 1 फरवरी से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकते हैं.

दो चरणों में होगी परीक्षा
बता दें कि राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) कक्षा 1 से लेकर 5 और 6 से 8 तक के बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए आयोजित की जाती है. रीट की पहली परीक्षा के लिए शुल्क 550 रुपए है, जबकि दोनों परीक्षाओं के लिए कुल 750 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है. परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी, जिसमें पहली परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 तक और दूसरी परीक्षा 2:30 बजे से 5 बजे तक होगी.

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments