Friday, February 27, 2026
Home ब्रेकिंग न्यूज़ BIGG BOSS के घर का ये सदस्य प्यार के खातिर अपना सेक्स...

BIGG BOSS के घर का ये सदस्य प्यार के खातिर अपना सेक्स चेंज कराने तक के लिए तैयार था!

नई दिल्ली: बिग बॉस में इस बार वीकेंड का वार में सलमान खान ने घर के वालो को बहुत ही दिलचस्प टास्क दिया. इस टास्क के चलते सभी घर वालो को अपनी जिंदगी से जुड़े सीक्रेट शेयर करने थे . घर के सभी सदस्यों को एक बूथ में आकर अपने सीक्रेट बताने के लिए कहा गया. जिसका सीक्रेट सबसे चौंकाने वाला और जायज होगा, उसे नॉमिनेट होने से इम्युनिटी मिली जाएगी. हालांकि घर के सदस्य इस बात से वाकिफ नहीं थे. उन्होंने अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हुए अपने सीक्रेट शेयर किए. सबसे चौंकाने वाला खुलासा किया, सब्यसाची सत्पती ने.

पड़ोसी बनकर घर में एंट्री लेने वाले सब्यसाची ने कुछ ऐसा बताया कि जिसको सुनकर हर कोई हैरान हो जाए वे उन्होंने बताया कि वो किसी से प्यार करते थे और उसकी खातिर अपना सेक्स चेंज कराने तक के लिए तैयार थे. वाकई इस बात को कहने के लिए बहुत बड़ा कलेजा चाहिए. इस बात को सलमान खान ने भी माना और वहां मौजूद जज बन कर आए टीवी एंकर, बिग बॉस में नजर आ चुकीं तनिषा मुखर्जी और टीवी एक्टर करनवीर वोहरा ने भी सब्यसाची की इस बात को जोरदार बताया. लेकिन सबकी सहानुभूति शिल्पा शिंदे के साथ रही और सबने एक राय बनाकर उन्हें इस टास्क का विजेता घोषित किया.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2