Homeराष्ट्रीयखाने की ये 7 चीजें दोबारा गर्म कीं, तो आप परोस रहे...

खाने की ये 7 चीजें दोबारा गर्म कीं, तो आप परोस रहे हैं जहर!

क्या आपने कभी सुना है कि खाने की कुछ चीजें ऐसी होती है जिनको दोबारा गर्म करने से खाना जहरीला हो जाता है और जिसका आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। अकसर जो खाना बच जाता है हम उसे फ्रिज में रख देते हैं और बाद में या अगले दिन उसे गर्म करके फिर से खा लेते हैं। कई बार हम बचे हुए खाने से एक नई डशि भी बना लेते हैं ताकि खाना बर्बाद भी न हो और ऐसा भी न लगे कि एक ही चीज को बार-बार खा रहे हैं। भागती-दौड़ती जिंदगी में टाइम कम है और काम ज्यादा. ऐसे में हम कई बार ज्यादा खाना बना लेते हैं. खासतौर पर हम रात को ज्यादा सब्जी या खाना बनाकर उसे फ्रिज में कर लेते हैं ताकि अगले दिन नाश्ते या लंच में उसे गर्म करके खा सकें. लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाने-पीने की कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें दोबारा गर्म करके खाना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है? जी हां, यह बिलकुल सच है।


1. मशरूम
क्या आप जानते हैं कि मशरूम को काटने भर से ही उसमें मौजूद प्रोटीन तत्व कम होने लगते हैं, लेकिन इसे एक बार पकाने के बाद फिर से गर्म करके बिलकुल नहीं खाना चाहिए, मशरूम को दोबारा गर्म करके खाने से यह आपके पेट को खराब कर सकता है.


2. अंडे
उबले अंडे आमलेट, एग करी या अंडे की भुजिया को दोबारा गर्म करने से वो जहरीली हो जाती हैं. दोबारा गर्म किया हुआ अंडा खाने से आपका डाइजेशन खराब हो जाता है।


3. आलू
आलू एक ट्रिकी सब्जी है, अगर आलू उबालने के बाद उसे रूम टेंपरेचर पर ठंडा होने के लिए छोड़ दिया जाए तो गरमाहट से उसमें बॉटुलिज्म नाम का एक रेयर बैक्टीरिया उत्पन्न हो जाता है। ठंडा होने के बाद माइक्रोवेव में गर्म करने से भी बॉटुलिज्म जिंदा रहता है. ऐसे में जरूरी है कि उबालने के बाद इसे ठंडा होने के लिए सीधे फ्रीजर में डाल दें।


4. चिकन
क्या आप जानते हैं कि अगर रेफ्रिजरेट किए हुए चिकन को दोबार गर्म किया जाए तो उसमें मौजूद प्रोटीन कम्पोजिशन पूरी तरह से बदल जाते हैं. दोबारा गर्म किया हुआ चिकन खाने से डाइजेशन खराब हो जाता है.


5. चावल
दरअसल, कच्चे चावलों में जीवाणु होते हैं और पकने के बाद भी यह जिंदा रहते हैं. अगर चावल पकाने के बाद उन्हें रूम टेम्परेचर पर छोड़ दिया जाए तो ये जीवाणु बैक्टीरिया में बदल जाते हैं. ऐसे चावलों को खाने से उल्टी और दस्त का खतरा बढ़ जाता है।


6.पत्तेदार सबजियां
पत्तेदार सबजियों में काफी मात्रा में नाइट्रेट पाया जाता है. दोबारा गर्म करने से नाइट्रेट जहर में तब्दील हो जाता है।


7. चुकंदर
चुकंदर में भी भरपूर मात्रा में नाइट्रेट पाया जाता है, यही वजह है कि चुकंदर को दोबारा गर्म करके खाने से आपके पेट में दर्द हो सकता है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular