
सितारगंज: सितारगंज के खटीमा इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब तुर्कातिसौर गांव के एक किसान के खेत के किनारे पेड़ों के बीच एक नवजात बच्चे का शव गड़ा मिला। खेत स्वामी जब खेत में मेड की सफाई कर रहा था तो उसे खेत के एक कोने में लिप्टिस के पेड़ों के बीच एक ताजा खुदा हुआ गड्डा दिखा। जिस पर खेतस्वामी ने पास जाकर देखा तो उसे सफेद रंग का कपड़ा दिखाई दिया जिसके बाद किसान ने कपड़े को खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए कपड़े में नवजात बच्चे का शव दबा हुआ था उसी वक्त किसान ने फ़ौरन इसकी सूचना ग्राम प्रधान और बीटीसी को दी और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद एसआई विनोद जोशी ने मौके पर पहुंचकर नवजात बच्चे के शव को गड्ढे से बाहर निकाला ।और बच्चे के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । एसआई विनोद जोशी ने बताया कि बच्चे के शव के गड्ढे में दबे होने की सूचना मिली और मौके पर पहुंचकर बच्चे के शव को गड्ढे से निकाल पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस मामले की जांच की जा रही है , जाँच के बाद ही आगे की कार्यवाही पूरी की जाएगी ।



