Homeराज्यउत्तराखण्डडांट काली पर अब नहीं लगेगा जाम, उत्तरप्रदेश- उत्तराखण्ड सीमा पर पहली...

डांट काली पर अब नहीं लगेगा जाम, उत्तरप्रदेश- उत्तराखण्ड सीमा पर पहली बार बन रही सड़क टनल!

देहरादून:  मंगलवार को जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेषन ने सहारनपुर स्थित डाॅटकाली मंदिर के पास निर्माणाधीन सड़क टनल के कार्यों का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था भारत कन्स्ट्रक्षन के निदेशक राजीव गर्ग तथा अन्य अधिकारियों को निर्देश दिये कि सुरंग निर्माण में सभी नियम प्रक्रियाओं का गुणवत्तापूर्वक कार्य करें साथ ही कार्य में तेजी लायें, जिससे कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हो सके। उन्हांेने कहा कि निर्माणकार्य में उचित गुणवत्ता का मेटिरियल लगायें, तथा सभी कार्यों का विवरण पारदर्शिता से करें। इस दौरान उन्होने सुरंग के दोनो ओर का निरीक्षण करते हुए श्रमिक एवं निर्माण कार्य से संबंधित सामग्री की पंजिका का भी जायजा लिया।

बताते चलें कि सड़क मार्ग पर बनने वाली उत्तराखण्ड में यह पहली सुरंग है साथ ही उत्तरप्रदेश व उत्तराखण्ड सीमा पर पहली सड़क टनल बन रही है। जिसके दोनों ओर पैदल चलने के लिए फूटपाथ भी बनाया जा रहा है। यह सुरंग 330 मीटर लंबी होगी, जिसकी निर्माण लागत लगभग 57 करोड़ है। सुरंग का दोनो ओर से निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है तथा उत्तराखण्ड की ओर से 65 मीटर कार्य तथा यूपी की ओर से 6 मीटर निर्माण कार्य हो भी चुका है।
यहीं बता दें कि कार्य पूर्ण होने की समय सीमा 30 मई 2019 है किंतु जिस गति से निर्माण कार्य किया जा रहा है इसे अगले राज्य स्थापना दिवस तक निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा तथा प्रदेश की यह पहली सुरंग होगी। जिसमें निर्माण कार्य की समय सीमा से पूर्व ही निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा साथ ही यह टनल आम जनता हेतु आवाजाही के लिए उपलब्ध हो जायेगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments