Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड प्रीतम सिंह ने फिर लगाया भाजपा सरकार पर कांग्रेसियों के उत्पीड़न का...

प्रीतम सिंह ने फिर लगाया भाजपा सरकार पर कांग्रेसियों के उत्पीड़न का आरोप!

देहरादून:  सोमवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रेस वार्ता की। प्रेस वाता्र के दौरान प्रीतम सिंह ने सरकार के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कांग्रेसियों पर उत्पीड़न करने का काम कर रही है। प्रीतम सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी राज्य में लोकतांत्रिक प्रणाली को तानाशाही के रूप में सरकारी राजनीतिक द्वेष की भावनाओं से सहकारी समितियों को समाप्त करना चाहती है।

साथ ही आरोप लगाया कि सरकारी निदेशक के रिश्तेदार सरकारी संस्थाओं में नौकरी नहीं कर सकते हैं बावजूद इसके राज्य सहकारी बैंक के निदेशकों के रिश्तेदार उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक में नौकरी कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रीतम सिंह ने कहा सरकार उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ लिमिटेड देहरादून पर अपना कब्जा जमाने के लिए उत्तराखंड राज्य सहकारी अधिनियम 2003 में उल्लिखित नियमों को बता बता कर नियम विरुद्ध संघ की जांच कराई जांच में कुछ नहीं मिला तो भाजपा सरकार ने संघ की गाड़ी नीलामी करने एवं सरकार की अंश धन वापसी का मुद्दा उठाया है। जबकि गाड़ी नीलामी एवं अनुसंधान वापसी में संघ के प्रबंध निदेशक जो कि राज्य सरकार का प्रथम श्रेणी का अधिकारी होता है के द्वारा ही हस्ताक्षर के उपरांत किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2