
देहरादून : लोह पुरुष सरदार बल्लभ भाई के 142 वे जन्म दिवस के मौके पर त्रिवेंद्र सरकार प्रदेश भर में रन फार यूनिटी दौड़ का आयोजन करने जा रही है। रन फार यूनिटी दौड़ राजधानी देहरादून समेत पुरे प्रदेश में 180 स्थानों पर आयोजित होगी। देहरादून में अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह जानकारी दी है।
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया की भारत निर्माण में सरदार बल्लभ भाई पटेल लोहपुरुष का महान योगदान दिया। जिसको आज भी भुलाया नही जा सकता। इस लिए राज्य सरकार उनके 142-वे जन्मदिवस पर पुरे प्रदेश में रन फार यूनिटी दौड़ का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर को सुबह 7:45 पर सभी जिला मुख्यालयों पर रन फार यूनिटी की शुरुआत होगी। राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्री, सभी अधिकारी रन फार यूनिटी दौड़ में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि देहरादून में रन फार यूनिटी दौड़ विधानसभा,पवेलियन ग्राउंड, किसान भवन और नगर निगम से शुरू होकर पुलिस लाइन पहुंचेगी।
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कर्मचारियों, स्कूली बच्चो, पुलिस कर्मियों और जनता से आह्वान किया है कि ज्यादा से ज्यादा लोग रन फार यूनिटी दौड़ में भाग ले। उनके मुताबिक स्वछता अभियान और रक्तदान भी रन फार यूनिटी का हिस्सा होगा।