
एक नवंबर से रेलवे की नई समय सारिणी लागू होने जा रही है जिसमें कई ट्रेनों के समय में बदलाव होने जा रहा है। इस सारणी के तहत इलाहाबाद डिवीजन की 48, झांसी डिवीजन की 20 और आगरा डिवीजन की 19 ट्रेनों का वक्त बदल जायेगा। जिन ट्रेनों का समय बदल रहा है उसमें इलाहाबाद-दिल्ली दुंरतो और इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस मुख्य रूप से शामिल हैं। इसके अलावा बीते एक वर्ष के दौरान रेलवे द्वारा शुरू की गईं तमाम ट्रेनों को भी रेलवे की नई समय सारिणी में जगह मिलने जा रही है। इसके अलावा रेलवे कई ट्रेनों की स्पीड भी बढ़ा रहा है। जिन ट्रेनों की स्पीड बढ़नी हैं उनमें इलाहाबाद-उधमपुर, इलाहाबाद-कानपुर ईएमयू और हरिद्वार एक्सप्रेस के नाम हैं। इसी के साथ कानपुर से होकर जाने वाली उधमपुर एक्सप्रेस अब सुपरफास्ट हो जाएगी।
नई समय सारिणी के तहत दिल्ली दुंरतो एक्सप्रेस अब इलाहाबाद पहुंचने में 20 मिनट पहले पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 12276 नई दिल्ली से रात 10.40 बजे चलने के बाद अब सुबह 05.50 बजे इलाहाबाद पहुंच जाएगी। अभी दुरंतो सुबह 06.10 बजे इलाहाबाद पहुंचती है। इसी तरह इलाहाबाद से रात 10.40 बजे रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12275 दुरंतो अब रात 10.15 बजे रवाना होगी। इसी तरह इलाहाबाद से हरिद्वार जाने वाली गाड़ी संख्या 14115 का समय भी बदलने जा रहा है। अब यह ट्रेन रात 11.25 की बजाय रात 11.45 बजे रवाना होगी। हालांकि इसके हरिद्वार पहुंचने का समय दिन में 1.50 बजे ही रहेगा। ऐसे में हरिद्वार एक्सप्रेस अब इलाहाबाद से हरिद्वार पहुंचने में 20 मिनट का कम समय लेगी। इसी तरह इलाहाबाद से कानपुर जाने वाली ईएमयू भी अब पांच मिनट पहले ही कानपुर पहुंच जाएगी। नई समय सारिणी में गाड़ी संख्या 64591 ईएमयू सुबह 11.40 की बजाय सुबह 11.30 बजे कानपुर पहुंच जाएगी।
नई समय सारणी में ये ट्रेन हैं शामिल
14115 हरिद्वार एक्सप्रेस,12427 रीवा एक्सप्रेस,12323 हावड़ा-आनंद विहार,15548 एलटीटी-जयनगर,19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस,12168 वाराणसी-एलटीटी,12295 संघमित्रा एक्सप्रेस,11062 दरभंगा-एलटीटी,12311 हावड़ा-कालका मेल,उधमपुर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का समय बदलेगा।
कई ट्रेनों का नंबर भी बदलेगा
इलाहाबाद-उधमपुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के नंबर में भी बदलाव हो रहा है। इलाहाबाद-उधमपुर एक्सप्रेस का नंबर 24 अक्तूबर से अब 24155/24156 की बजाय 22431/22432 हो जाएगा। इसके अलावा मथुरा-छपरा एक्सप्रेस का 15107/15108 का नंबर 22531/22532 एवं भुवनेश्वर-नई दिल्ली का 22811/22812 की बजाय 20817/20818 हो जाएगा। इसके अलावा एलटीटी-दरभंगा पवन का नंबर 11065/11066 की बजाय 11061/11062 हो जाएगा।
नई ट्रेनें भी जुड़ेंगी एनसीआर के खाते में (समयसारिणी सहित)
19041/09042 बांद्रा-गाजीपुर सिटी (सप्ताह में दो दिन)
22433/22434 आनंद विहार-गाजीपुर सिटी (सप्ताह में दो दिन)
22427/22428 आनंद विहार-बलिया (साप्ताहिक)
15063/15064 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक (साप्ताहिक)
15065/15066 गोरखपुर-पनवेल (सप्ताह में चार दिन)
15067/15068 गोरखपुर-बांद्रा (साप्ताहिक)
19305/19306 इंदौर-गुवाहाटी (साप्ताहिक)
22163/22164 भोपाल-खजुराहो (प्रतिदिन)
22167/22168 सिंगरौली-निजामुद्दीन (साप्ताहिक)
17323/17324 हुबली-वाराणसी (साप्ताहिक)
20903/20904 वडोदरा-वाराणसी महामना एक्स. (साप्ताहिक)
16793/16794 रामेश्वरम-फैजाबाद (साप्ताहिक)
11901/11902 मथुरा-कुरुक्षेत्र (सप्ताह में पांच दिन)
14117/14118 इलाहाबाद-बस्ती (सप्ताह में पांच दिन)
12571/12572 गोरखपुर-आनंद विहार हमसफर एक्स. (साप्ताहिक)