उत्तराखंड के 16वें मुख्य सचिव IAS उत्पल कुमार आज सचिवालय में करेंगे पदग्रहण!

उत्तराखंड के 16वें मुख्य सचिव के रूप में आज 1986 बैच के सीनियर IAS अधिकारी उत्पल कुमार सचिवालय में पदग्रहण करेंगे, जिसका आदेश भी जारी हो चुका है। बता दें कि पूर्व में भी IAS अधिकारी उत्पल कुमार उत्तराखण्ड में अपनी सेवाये दे चुके हैं। उत्पल कुमार सिंह प्रमुख सचिव कार्मिक, लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा, कृषि, उद्यान, पर्यटन, गृह समेत कई विभाग भी प्रदेश में रहते हुए संभाल चुके हैं।


बताते चलें कि वर्तमान में वह केंद्रीय कृषि मंत्रालय में अपर सचिव के पद पर तैनात रहे हैं। उत्तराखंड में उत्पल के ज्वाइन करते ही वे सबसे सीनियर आईएएस ऑफिसर में से एक हो जायेंगे. उत्पल कुमार के तैनाती की अहम वजह बीजेपी सरकार की छवी को बेहतर बनाने के तौर पर भी देख जा रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here