देहरादून पुलिस का सरहानिय कदम, घंटाघर पर फ्री महिला पार्किंग का किया उद्घाटन!


देहरादून :  राजधानी देहरादून में आज एडीजी लॉ-ऑर्डर अशोक कमर ने घंटाघर पर महिला पार्किंग का उद्घाटन किया है, इस अवसर पर एआईजी यातायात केवल खुराना, डीआईजी पुष्पक ज्योति ,एसएसपी देहरादून निवेदिता कुकरेती सहित आलाधिकारी मौजूद रहे। पहली महिला पार्किंग का उद्घाटन करने के बाद एडीजी अशोक कुमार का कहना है कि यह एक छोटी सी पहल है क्योंकि घंटाघर बीजी प्लेस है जिसके चलते यहां पर इतना जाम लग जाता है कि लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। महिला पार्किंग के बाद महिलाओ को तो इसका लाभ मिलेगा ही साथ ही साथ पुलिस को भी यातायात नियंत्रित करने में सुविधा होगी।


महिला पार्किंग के उद्घाटन पर अपनी गाड़ी पार्क करने आई युवतिओं ने पुलिस की पहल की भूरि-भूरि सराहना की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here