चार धामों में से एक बाबा केदारनाथ के कपाट आज यानि शनिवार को रात्रि 2 बजे से साढे तीन बजे तक केदरनाथ बाबा के दर्शन होने के बाद विधि विधान के साथ समाधि पूजा की गई और इसी के साथ 6 बजे गर्भ गृह के कपाट बंद कर दिये गए। पूरे हर्षोल्लास के साथ बाबा केदारनाथ के कपाट सुबह 8:50 मिनट पर विधि विधान पूजा अर्चना के साथ शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। कपाट बंद के समय हजारों श्रद्धालु भक्तिमय होकर झुमते नजर आए।
बताते चलें कि शीतकाल के 6 महीने बाबा केदार की पुजा अर्चना ऊखीमठ में ही सम्पन्न होती है। फिर 6 महीने बाद शुभ मूहुर्त पर डोली वापस ऊखीमठ से केदारनाथ लाई जाती है।



