Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड की राजनिति में भूचाल!

उत्तराखंड की राजनिति में भूचाल!

बड़ी खबर : उत्तराखंड बीजेपी में भूचाल आ सकता है, सूत्रों के हवाले से यह खबर आ रही है कि बीजेपी में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा के बाद कई जिलों में गुटबाजी सामने आ रही है। भाजपा ने राष्टीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश के बाद सगंठन के 23 जिलों को खत्म करते हुए 13 प्रशासनिक सहित 14 जिलों का गठन किया है। जिसमें रविवार को हरिद्वार को छोड़ बाकि जिलो के जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा कर दी है। कहा जा रहा है कि हरिद्धार में पहले से ही भाजपा में गुटबाजी चरम पर है,लेकिन नए जिलाध्यक्षों की घोषणा के बाद अन्य जिलों में भी असंतोष सुर उभरने लगे है।
भाजपा के सामने अब सबसे बड़ी मुश्किल हरिद्धार जिले को लेकर है। इस जिले से भाजपा के तीन दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक,कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और सतपाल महाराज वर्चस्व है। पार्टी इन तीन दिग्गज नेताओ के बीच फंसी हुई है। वंही दूसरी तरफ पार्टी पर हटाए गए पदाधिकारियों के एडजस्टमेंट का दबाव है,यही वजह है कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओ को पार्टी में गुटबाजी होने का डर सता रहा है सूत्रों के मुताबिक इस बदलाव से पार्टी के कुछ नेताओ में गुस्सा है,कहा जा रहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में नाराज नेता पार्टी से बगावत भी कर सकते है।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular